ब्राउन शुगर व अफीम सहित 01 आरोपी, 01 अपचारी बालक को पकड़ने में मुंगेली पुलिस को मिली बड़ी सफलत..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन बाज” के तहत् की गई कार्यवाही

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव- भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान ‘‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’’ के तहत नशे के अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन मे पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन बाज” के तहत सुखा नशा जैसे ब्राउन शुगर, चरस, अफीम के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा व उप पुलिस अधीक्षक एस.आर.घृतलहरे, उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के पर्यवेक्षण में बीते कल को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि 01 मोटरसाइकल में 02 व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर एवं चरस की तस्करी करते हुये।

बिलासपुर से मुंगेली तरफ आने वाले हैं कि सूचना पर जिले की साइबर सेल एवं थाना जरहागांव का संयुक्त टीम गठित कर विधिसम्मत कार्यवाही हेतू रवाना किया गया। ग्राम छतौना थाना जरहागांव के सामने मेन रोड मे घेराबंदी एवं रेड कार्यवाही हेतु अलग-अलग स्थानों पर पुलिस टीम को तैनात किया गया।

इसी दौरान शाम 07.05 बजे के मध्य बिलासपुर तरफ से मोटर सायकल हीरो स्पलेण्डर प्लस क्रमांक सीजी 28 क्यू 9642 आते दिखा जिसे पूर्व से तैनात पुलिस की टीम द्वारा ग्राम-छतौना थाना के सामने मेन रोड पर घेराबंदी कर रोका गया, मोटर-सायकल मे 02 व्यक्ति थे, जिसे एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये गवाहो के समक्ष मोटरसायकल एवं उसमें सवार व्यक्तियों की विधिवत् तलाशी ली गई, तलाशी दौरान मोसा. मे पीछे बैठे (1) अपचारी बालक के जेब से भुरे रंग का पाउडर ब्राउन शुगर वजन 4.03 ग्राम कीमत 8000 रूपये, 01 नग विवो मोबाइल कीमत 10,000 रूपये, मोटर सायकल हीरो स्पलेण्डर प्लस क्रमांक सीजी 28 क्यू 9642 कीमत 50,000 मिला (2) दिवी उर्फ बाबू पाठक पिता गोपी पाठक उम्र 24 वर्ष निवासी रामगोपाल वार्ड मुंगेली के पैन्ट के जेब से एक नग जिपर वाले पारदर्शी पॉलीथीन के अंदर चरस वजन 20.18 ग्राम कीमत 40000 रूपये, 01 नग आईफोन कीमत 01 लाख रूपये दोनो से प्राप्त मादक पदार्थ, मोबाइल, मोटर सायकल की कुल कीमत 2,80,000 रूपये कोे विधिवत जप्त कर 01 आरोपी दिवी पाठक को मौके पर विधिवत गिरफ्तार कर तथा 01 विधि से संघर्षरत बालक का सामाजिक परिस्थिति की पृष्ठिभुमि का फार्म भरकर अभिरक्षा मे लिया गया ।

अपचारी बालक व आरोपी दिवी पाठक के विरूद्ध थाना जरहागांव मे अपराध क्र.111/15 धारा 21,22 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी दिवी पाठक व अपचारी बालक को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी गई।

अपील:- मुंगेली पुलिस अधीक्षक की आम नागरिकों से अपील है कि यदि किसी भी अवैध नशा या मादक पदार्थ की तस्करी या बिक्री करने की जानकारी हो तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देवें। सूचना देने वालो की पहचान गोपनीय रखी जायेगी।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम
(01) दिवी उर्फ बाबू पाठक पिता गोपी पाठक उम्र 24 वर्ष निवासी रामगोपाल वार्ड मुंगेली
(02) 01 विधि से संघर्षरत बालक

जप्ती:-

  1. ब्राउन शुगर वजन 4.03 ग्राम कीमत 8,000 रूपये
  2. चरस वजन 20.18 ग्राम कीमत 40,000 रूपये
  3. मोबाईल 02 नग कीमत 1,10,000 रूपये
  4. तस्करी मे प्रयुक्त 01 नग मोटर सायकल कीमत 50,000 रूपये
    कुल कीमत 2,80,000 रुपए कार्यवाही में अहम भूमिका उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी जरहागांव उपनिरी.नंदलाल पैकरा, साइबर सेल प्रभारी उप निरी. सुशील कुमार बंछोर, सउनि मनक धु्रव, प्र. आर. नरेश यादव, यशवंत डाहिरे, लोकेश राजपूत, नोखेलाल कुर्रे, भुवन चतुर्वेदी रवि जांगड़े आर. परमेश्वर जांगड़े, भेषज पाण्डेकर, रामकिशोर कश्यप, राकेश बंजारा, हेमसिंह ठाकुर,उमेश सोनवानी, रोहित पटेल, पेखन गेंदले की अहम भुमिका रही।
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *