पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से की बातचीत, क्षेत्रीय तनाव को लेकर जताई गहरी चिंता

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रान पर अमेरिकी हमले के बीच शानिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र में बढ़ते तनाव और हालिया घटनाक्रमों को लेकर गंभीर चर्चा हुई।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया, हमने वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। हालिया तनावों पर गहरी चिंता व्यक्त की। तुरंत तनाव कम करने, संवाद और कूटनीति को आगे बढ़ाने का आह्वान दोहराया, ताकि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता शीघ्र बहाल हो सके। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और आपसी सहयोग को प्राथमिकता देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से यह मानता रहा है कि संवाद और कूटनीति ही किसी भी संकट का समाधान हैं।

ईरान में हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव के बाद मसूद पेजेशकियन को नई जिम्मेदारी मिली है। इस संदर्भ में पीएम मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं भी दीं और भारत-ईरान संबंधों को और मजबूत करने की इच्छा जताई। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब मध्य-पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें क्षेत्र में शांति की बहाली पर टिकी हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

July 2026
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment