पर्यावरण के रक्षक बने स्काउट्स एवं गाइड्सपर्यावरण दिवस पर लिया गया संकल्प

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जे के मिश्र
जिला ब्यूरो चीफ एमएम नवभारत टाइम्स 24 7 in बिलासपुर

बिलासपुर/भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव व राज्य सचिव कैलाश सोनी, जिला मुख्य आयुक्त चंद्रप्रकाश बाजपेयी, जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट डॉ. अनिल कुमार तिवारी के आदेशानुसार एवं राज्य संगठन आयुक्त स्काउट विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पंडित देवकीनंदन उच्चतर माध्यमिक शाला में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि चन्द्र प्रकाश बाजपेयी जी ने अधिक से अधिक पेड़ लगाना और उसे सुरक्षित रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी/पदेन जिला आयुक्त स्काउट डॉ अनिल कुमार तिवारी जी ने किया व अपने आसपास के वातावरण को साफ रखना एवं प्लास्टिक से उपयोग हो रहे समान कम से कम उपयोग करने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक राज्य आयुक्त स्काउट भूपेंद्र शर्मा ने भू संरक्षण हेतु वृक्षारोपण करने का सन्देश दिया।। प्रति वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। यह दिवस हमें पर्यावरण की महत्ता का बोध कराता है और यह जागरूकता फैलाता है कि हम सभी को मिलकर अपनी प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1972 में इस दिन की शुरुआत की थी, और तब से यह पूरी दुनिया में मनाया जाता है। पर्यावरण की रक्षा करना स्काउट्स एवं गाइड्स संगठन के मूल कर्तव्यों में शामिल है। स्काउट एवं गाइड प्रकृति प्रेम, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को जीवन का हिस्सा मानते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय में प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना थीम पर स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स ने पेंटिंग, निबंध, भाषण, रंगोली एवं स्लोगन के प्रतियोगिताओं में भाग लिया एवं पर्यावरण को बचाने के लिए अपने-अपने विचारों को व्यक्त किया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बिलासपुर के द्वारा पुरस्कार एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।


इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए चित्र कला में प्रथम प्रणव विश्वकर्मा ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, द्वितीय श्वेता कुर्रे बर्जेश मेमोरियल कन्या उच्च. माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर, तृतीय आंचल बारगाह सेजेस महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्च माध्य वि बिलासपुर, सांत्वना पुरस्कार आलिया प्रवीण एवं सोनम यादव, स्लोगन प्रथम वेदिका बंजारे बृजेश मेमोरियल कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर, द्वितीय अंजलि सेन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिगियाडीह, तृतीय-आशिया परवीन बृजेश मेमोरियल कन्या उच्च .माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर, सांत्वना श्वेता कुर्रे एवं प्रणव विश्वकर्मा, भाषण प्रथम मुस्कान मैत्री, द्वितीय अनूप चतुर्वेदी, तृतीय जानवी, एवं निबंध प्रथम दिव्य साहू द्वितीय गीतांजलि पटेल तृतीय वेदिका बंजारे आदि ने भाग लिया। मंच संचालन का कार्य रोवर लीडर डॉ. प्रदीप कुमार निर्णेजक ने किया एवं कार्यक्रम का आभार व्यक्त जिला सचिव सुश्री लता यादव ने किया।
उक्त कार्यक्रम में जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री महेंद्र बाबू टंडन, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट श्री संतोष त्रिपाठी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड श्रीमती माधुरी यादव, जिला संयुक्त सचिव श्री शत्रुहन सूर्यवंशी, स्काउटर शशांक विश्वकर्मा, सूर्यकांत खूंटे, गाइडर श्रीमती पुष्पा शर्मा, श्रीमती रश्मि तिवारी, सुश्री निधि कश्यप, सुश्री निशा साहू, श्रीमती शोभा जायसवाल, श्रीमती उषा रानी नेताम, कौशिल्या साहू, रोवर-चंद्रशेखर पंकज, प्रिंस मेरसा, कुलभूषण कुर्रे, अनूप चतुर्वेदी, रेंजर स्नेहा यादव,ध्वनि हुमने, मुस्कान मैत्री आदि उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

July 2026
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment