विकसित कृषि संकल्प अभियान:ग्राम सांवा में शिविर का हुआ आयोजन
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
मुंगेली- जिले में किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से कृषि कार्य करने के लिए प्रेरित करने और उन्हें नवीनतम तकनीकों से जोड़ने हेतु “विकसित कृषि संकल्प अभियान” चलाया जा रहा है। खरीफ फसल की बुवाई से पूर्व किसानों को जागरूक करने यह अभियान प्रारंभ किया गया है।
इसके अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, आत्मा, कृषि विभाग तथा संबद्ध विभागों के सहयोग से गांव-गांव जाकर जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में विकासखण्ड-पथरिया के ग्राम सांवा में शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पथरिया एसडीएम अजय शतरंज ने किसानों को उन्नत बीजों, जैविक विधियों, आधुनिक उपकरणों एवं फसल विविधता पर जानकारी दी। जनपद पंचायत पथरिया सीईओ प्रदीप प्रधान ने किसानों को दूसरी फसल लेने, पशुपालन और उद्यानिकी गतिविधियों को अपनाकर आय बढ़ाने हेतु प्रेरित किया।
जनपद सदस्य रिजवान हक ने पैरा को नहीं जलाने तथा उचित प्रबंधन कर खाद बनाकर मिट्टी की उर्वरता शक्ति बढ़ाने प्रेरित किया। श्रीमती रमशिला साहू ने योजनाओं का लाभ लेने किसानो को जागरूक किया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप सिंह, कृषि विभाग के एस. के. कोशले ने विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

इस दौरान पशुपालन विभाग के अतिरिक्त उपसंचालक डॉ. एस. एम. पाण्डेय, मत्स्य अधिकारी सतीश अहिरवार, उद्यान अधीक्षक आर. एस. नेताम ने विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने किसानों को प्रेरित किया। इस दौरान ग्राम के उपसरपंच शत्रुहन कुर्रे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8242173
Total views : 8290949