निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
सरगांव- कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार पथरिया विकासखण्ड के नगर पंचायत सरगांव समीपस्थ ग्राम सल्फा में रेत के अवैध भंडारण पर बड़ी कार्यवाही की गई है।
जिला खनिज अधिकारी ज्योति मिश्रा ने बताया कि अतुल कुमार वैष्णव तहसीलदार सरगांव एवं लीलाधर क्षत्रिय नायब तहसीलदार के संयुक्त दल के द्वारा गंगा बाई चक्रधारी, अश्वनी कौशल, राहुल महिलांगे, सुरेन्द्र साहू, शत्रुघ्न ठाकुर, पप्पू सतनामी, विकास अग्रवाल सहित कुल 07 लोगों के द्वारा डंप किए गए लगभग 01 हजार ट्रैक्टर-ट्राली रेत के अवैध भंडारण पर प्रकरण तैयार कर जब्ती की कार्यवाही की गई।

इसके साथ ही अवैध रेत परिवहन करते 01 ट्रैक्टर को जब्त किया गया है।ज्ञात हो कि परिक्षेत्र में बड़ी मात्रा में खनिज रेत का अवैध उत्खनन और भंडारण किया जा रहा जिसकी शिकायतें लगातार मिल रही थी थाना सरगांव के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में जंहा अवैध भंडारण किया जा रहा बहुत जल्दी अगली कार्यवाही की उम्मीद की जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8197043
Total views : 8234222