रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महादेव सट्टा एप के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 14 आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। महादेव सट्टा एप के जरिए देशभर में फैले ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कुल 14 सटोरियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 8 आरोपी विभिन्न राज्यों से हैं।

गिरफ्तार आरोपी महादेव एप के पैनल्स — L 95 LOTUS, LOTUS 651 और LOTUS 656 — के माध्यम से कोलकाता और गुवाहाटी (असम) में बैठकर ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। ये सभी आरोपी IPL 2025 के सीजन के दौरान सट्टेबाजी में सक्रिय थे।

इस कार्रवाई में झारखंड के 3, मध्यप्रदेश के 2, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार के एक-एक तथा छत्तीसगढ़ के 6 सटोरिए शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से सट्टा संचालन में इस्तेमाल होने वाले 67 मोबाइल फोन, 8 लैपटॉप, 4 राउटर, 94 एटीएम कार्ड, 15 सिम कार्ड, 32 बैंक पासबुक, 3 चेकबुक, 1 सुरक्षा कैमरा, 4 पावर एक्सटेंशन बोर्ड और सट्टा हिसाब-किताब से जुड़ी 3 कॉपियां जब्त की हैं। बरामद सामग्रियों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

आरोपियों के खिलाफ थाना देवेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 73/25 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4(क), 7 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 318(4), 61(2), 112(2) एवं भारतीय तार अधिनियम की धारा 25सी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। साथ ही प्रकरण में बीएनएस की धाराएं 336, 338 और 340 भी जोड़ी जा रही हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *