दुर्ग में बालिका के साथ दुष्कर्म और हत्या के अपराधी को फांसी की मांग..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सदा ज्योति वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- सदा ज्योति वेलफेयर सोसाइटी, मुंगेली के पदाधिकारियों द्वारा अपर कलेक्टर निष्ठा तिवारी को ज्ञापन सौंपा गया। दुर्ग जिले की छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म और हत्या से आहत होकर सदा ज्योति वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने अपर कलेक्टर निष्ठा तिवारी को दिये गए ज्ञापन में कहा गया है दुर्ग की छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म और हत्या के अपराधी को निर्भया कांड की भांति फांसी की सजा दी जाए।

ताकि समाज मे ऐसा कृत्य करने वाले के मन मे डर भय बना रहे इस घटना ने उन्हें स्तब्ध कर दिया है। वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज को शर्मसार करने वाली है, सरकार को ऐसे मामलों में आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलानीं चाहिए।


वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज तिवारी, उपाध्यक्ष आराधना तिवारी, सचिव कल्पना मिश्रा के नेतृत्व में एकजुट पदाधिकारियों व सदस्यों ने छह वर्षीय बालिका के दुष्कर्म व हत्या के मामले को प्रमुखता से उठाया।


सचिव कल्पना मिश्रा ने कहा कि इस तरह की घटनाएं सभ्य समाज को कलंकित करने वाली हैं। वंही सभी सदस्यों ने कहा कि सरकार को घटना के दोषियों को फांसी की सजा देनी होगी। इस मौके पर अध्यक्ष मनोज तिवारी, उपाध्यक्ष आराधना तिवारी, कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सचिव कल्पना मिश्रा, सहसचिव रश्मि तिवारी, संयोजिका मंजुला शर्मा, पार्षद निधि पौराणिक, अजय तिवारी समेत दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *