प्रदेश में मुंगेली जिले का करेंगे प्रतिनिधित्व
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
मुंगेली- इन दिनों प्रदेश में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की चुनावी गतिविधियां जारी है। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स मुंगेली से सर्वसम्मति से प्रदेश उपाध्यक्ष पद हेतु प्रेम आर्य को निर्विरोध चुना गया है।

मुंगेली जिले के सदस्य व्यापारियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए वरिष्ठ व्यापारियों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है।
जिस पर मुंगेली चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभी सदस्यों, व्यापारियों और इष्टमित्रों में खुशी की लहर है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और व्यापारिक हितों के लिए आगे कार्य करने के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8204381
Total views : 8243403