आयुष विभाग द्वारा कैदियों को स्वास्थ्य शिविर एवं योग के जरिये स्वस्थ रहने किया जा रहा प्रेरित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- आयुष विभाग द्वारा जिला जेल देवरी में प्रतिमाह दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर और सात दिवसीय योग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से कैदियों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, इससे कैदियों के जीवन में महत्वपूर्ण सुधार आया है और उनका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर हुआ है।

वे अधिक आत्म-नियंत्रित और सकारात्मक हो रहे हैं। योग और ध्यान करने से कैदियों को मानसिक शांति और आत्म-नियंत्रण के साथ ही भावनात्मक रूप से स्थिर और शांत हो रहे हैं। कई कैदियों को बीमारियों खासकर रक्तचाप और तनाव से जुड़ी समस्याओं में राहत मिल रही है। नियमित योगाभ्यास से अनुशासन की भावना विकसित हुई और कैदियों में धैर्य तथा आत्म-संयम बढ़ा है।

शिविर के माध्यम से जेल में एक शांत और सहयोगी माहौल बन रहा है, जिससे जेल प्रशासन को भी सकारात्मक बदलाव महसूस हो रहे हैं।


जेल अधीक्षक ममता पटेल ने बताया कि कई कैदी, जो लंबे समय से तनाव, क्रोध और अवसाद जैसी समस्याओं से जूझने के साथ बेहद चिंतित और अस्थिर रहते थे। जेल में रहने के कारण उनका मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा था और वे अक्सर निराश महसूस करते थे।

जब उन्होंने पहली बार योग सत्रों में भाग लिया और प्रशिक्षकों की मदद से धीरे-धीरे प्राणायाम, ध्यान और सरल योगासन सीखने शुरू किए। कुछ हफ्तों के भीतर ही उन्होंने महसूस किया कि उनका गुस्सा कम हो रहा है, तनाव घट रहा है और नींद में सुधार हो रहा है।

स्वास्थ्य शिविरों के दौरान कैदियों की नियमित स्वास्थ्य जांच हुई, और उन्हें आयुर्वेदिक चिकित्सा, उचित आहार और प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़ी जानकारी दी गई। योग और आयुर्वेदिक जीवनशैली को अपनाने के बाद उनकी सेहत में निरंतर सुधार होने लगा। अब वे अन्य कैदियों को योग के लाभों के बारे में जागरूक कर रहे हैं और उन्हें इस अभ्यास में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment