ताजा खबर
राजपूत समाज का सीएम-गृह मंत्री को ज्ञापन: ठाकुर राम सिंह की तत्काल रिहाई की मांग, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी प्रकाश इंडस्ट्रीज भास्करपारा कोल माइंस द्वारा 65 टीबी मरीजों को पोषण किट का वितरण फर्जी दस्तावेज के आधार पर ट्रेलर में तय सीमा से अधिक माल परिवहन करने पर वाहन स्वामी एवं चालक गिरफ्तार 8000 बच्चों को अपराधमुक्त जीवन की सीख: सरगांव पुलिस की ‘पहल’ कार्यशाला से जागरूकता अभियान बिल्हा में विकास की नई लहर: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने 65.55 लाख से अधिक के योजनाओं का किया भूमिपूजन बालोद में मनाई गई मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती — युवाओं के लिए प्रेरणा बने उनके विचार

दिल्ली चुनाव 2025 : कांग्रेस की 5वीं लिस्ट जारी, तिमारपुर से लोकेंद्र चौधरी और रोहतास नगर से सुरेश वाटी प्रत्याशी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। पार्टी ने तिमारपुर से लोकेंद्र चौधरी और रोहतास नगर से सुरेश वाटी चौहान को चुनाव मैदान में उतारा है।

इस लिस्ट के साथ ही कांग्रेस ने दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) अपने सभी 70 उम्मीदवार के नामों का ऐलान कर चुकी है, जबकि भारतीय जनता पार्टी अभी तक 59 प्रत्याशियों को मैदान में उतार चुकी है।

इससे पहले बुधवार को कांग्रेस ने अपनी चौथी लिस्ट जारी की थी। जिसमें पार्टी ने अपने पांच प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था। कांग्रेस ने बवाना (एससी) से सुरेंद्र कुमार, रोहिणी से सोमेश गुप्ता को टिकट दिया है। वहीं, करोलबाग (एससी) से राहुल धनाक, तुगलकाबाद से वीरेंद्र बिधूड़ी और बदरपुर से अर्जुन भड़ाना को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को एक चरण में वोटिंग होनी है, जबकि चुनाव के नतीजे की घोषणा 8 फरवरी को होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में 83,49,645 पुरुष, 71,73,952 महिला और 1,261 थर्ड जेंडर को मिलाकर कुल 1.55 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। अगर साल 2020 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो आम आदमी पार्टी (आप) ने 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा को आठ सीटों पर जीत मिली थी।

Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

October 2025
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment