छत्तीसगढ़ राज्य बना सिरमौर:मुंगेली जिले के मदकू के खिलाड़ियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ राज्य बना सिरमौर:

68 वीं राष्ट्रीय शालेय नेटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पर कब्जा

मुंगेली जिले के मदकू के खिलाड़ियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली- 68 वीं राष्ट्रीय शालेय नेटबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता जिसका आयोजन कोरबा में 25 से 28 दिसंबर तक प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम में हुआ। उसमें छत्तीसगढ़ राज्य की नेटबॉल की 14 एवं 19 वर्ष बालक एवं बालिका दोनों टीमें प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किए। 14 वर्ष बालक टीम ने दिल्ली को एवं बालिका टीम ने पंजाब राज्य को तथा 19 वर्ष बालक टीम ने पंजाब को एवं बालिका टीम ने दिल्ली को हराकर प्रथम रहे। देशभर से 23 राज्य की टीम ने हिस्सा लिया था जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य सिरमौर रहा।

छत्तीसगढ़ राज्य नेटबॉल की टीम में शामिल बिलासपुर संभाग से मुंगेली जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदकू के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। मुंगेली जिले के लिए गौरव की बात है कि मदकू के खिलाड़ी व्यायाम शिक्षक निर्मल जांगड़े के मार्गदर्शन में नेटबॉल मे जिला,संभाग ,राज्य, राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष चयनित होकर पदक प्राप्त करते हैं। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने पर बोर्ड परीक्षा में 15 अंक एवं राज्य स्तर की खेल में 10 अंक बोनस मिलता है।

टीम मे मदकू से यशराज, करन यादव, कैलाश कुमार, राधिका मनहर, आकांक्षा राय, दीपपूर्णिमा, शुभम राय, ईश्वर कोशले, कृष्णा कुर्रे, कौशिल्या यादव, माधुरी निषाद, तन्नु राजपूत शामिल रहे। जिला शिक्षा अधिकारी सी के घृतलहरे, सहायक जिला परियोजना अधिकारी अजय नाथ, वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी संजय पॉल, सहायक क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार वर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पथरिया पी एस बेदी, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक एवं विकासखंड क्रीड़ा प्रभारी अशोक यादव, संस्था प्रमुख शंकर लाल साहू, संकुल समन्वयक दयाराम यादव, शाला के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment