EPFO 3.0 से आसान होगी PF निकासी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

पीएफ का पैसा निकालने में आने वाली झंझटें अब बहुत जल्द दूर होने वाली हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म EPFO 3.0 को लागू करने जा रहा है।

इसके तहत करोड़ों कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि, अब PF का पैसा निकालने के लिए लंबी प्रक्रिया और कई दिनों के इंतजार की जरूरत नहीं होगी। EPFO की योजना है कि सदस्य सीधे UPI के जरिए अपने बैंक खाते में PF राशि ट्रांसफर कर सकें।

मौजूदा व्यवस्था में EPFO मेंबर को पहले ऑनलाइन या ऑफलाइन क्लेम करना पड़ता है। इसके बाद KYC सत्यापन, इंप्लायर की मंजूरी और डॉक्यूमेंट्स की जांच होती है। पूरी प्रक्रिया में आमतौर पर 7 से 10 दिन लग जाते हैं। अगर दस्तावेजों में कोई गड़बड़ी हो या नौकरी बदल चुकी हो तो और अधिक समय लग सकता है।

नई व्यवस्था के तहत सदस्य UMANG ऐप पर अपना उपलब्ध PF बैलेंस देख सकेंगे और सीधे बैंक खाते में राशि ट्रांसफर कर पाएंगे। इसके लिए QR कोड आधारित सुरक्षित सिस्टम और UPI का इस्तेमाल किया जाएगा।

सबसे बड़ा बदलाव यह होगा कि PF निकासी में नियोक्ता की मंजूरी की जरूरत नहीं पड़ेगी और पैसा लगभग तुरंत खाते में पहुंच सकेगा।

EPFO 3.0 के तहत सदस्य अपने बैंक खाते में PF राशि ट्रांसफर करने के बाद उसे सामान्य बैंकिंग सेवाओं की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे। यानी UPI भुगतान कर सकेंगे, ATM से नकदी निकाल सकेंगे या अन्य ट्रांजैक्शन कर सकेंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment