IMD Winter Weather: कहीं बारिश, कहीं बर्फबारी, कहीं कोहरा, तो कहीं हल्की ठंड- देशभर में बदला मौसम का मिजाज

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दिल्ली। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड बढ़ रही है, तो वहीं उत्तर भारत के राज्यों में घने कोहरे ने ठंड का एहसास बढ़ा दिया है। दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान फेंगल का असर जारी है, जहां बारिश के साथ ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि, दिल्ली में अब भी ठंड का इंतजार बना हुआ है। दिसंबर की शुरुआत के बावजूद, राजधानी में न तो कोहरा देखने को मिला है और न ही शीत लहर का असर। दिन में धूप खिली रहती है, जिससे लोगों को उमस का अनुभव हो रहा है।

दिल्ली का मौसम
आज, 2 दिसंबर 2024, दिल्ली का अधिकतम तापमान 21.83°C और न्यूनतम तापमान 14.05°C रहने की संभावना है। दिन में तापमान 27.15°C तक जा सकता है। राजधानी में हवा की गति 37 किमी/घंटा और आर्द्रता 37% है। सुबह 6:57 बजे सूरज निकला और शाम 5:23 बजे डूबेगा। इस हफ्ते 7 दिसंबर तक मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। घने कोहरे और बारिश के लिए फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा।

उत्तर भारत में ठंड का असर
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, और मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत के राज्यों में हल्का कोहरा छाने लगा है। अधिकतम तापमान 26-27°C और न्यूनतम तापमान 9-11°C के बीच बना हुआ है। हालांकि, सामान्य दिसंबर की ठंड अभी महसूस नहीं हो रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।

चक्रवाती तूफान का असर
चक्रवाती तूफान फेंगल तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों को पार कर कमजोर हो रहा है। हालांकि, इसके प्रभाव से तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और लक्षद्वीप में भारी बारिश हो रही है। तेज हवाओं की गति 70-90 किमी/घंटा तक रिकॉर्ड की गई है।

तमिलनाडु और पुडुचेरी: अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, कुछ इलाकों में भारी वर्षा।
केरल: 3 और 4 दिसंबर को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश।
दक्षिण कर्नाटक और रायलसीमा: अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना।
लक्षद्वीप: हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगह भारी बारिश का पूर्वानुमान।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

June 2026
S M T W T F S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

Leave a Comment