Weather: 75 किमी की रफ्तार वाली हवाओं से गिरेगा तापमान! 7 दिन कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें अपडेट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Weather Update: देशभर में मौसम बदल रहा है, बंगाल की खाड़ी में फेंगल तूफान की दस्तक से कई राज्यों में पारा गिरने वाला है। क्योंकि आने वाले 5 दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

साथ ही 75 किमी की स्पीड से सर्द हवाएं चलने वाली हैं, जिसका असर बिहार के मौसम में भी देखने को मिल सकता है। अभी राज्य में सुबह शाम की सर्दी हो रही है। मौसम विभाग ने 26 नवंबर के लिए राज्य के कई इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

आज कैसा रहेगा मौसम?

नवंबर का महीना बीतने को है लेकिन बिहार के कुछ इलाकों में अभी भी मौसम में खास बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है। हालांकि कई जिलों में धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ता दिख रहा है। 26 नवंबर को बिहार के कई जिलों में सुबह शाम को कोहरा छाया रहेगा, लेकिन दिन में धूप खिली रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

7 दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने आने वाले 7 दिनों के लिए अपडेट दिया है। जिसमें बताया गया कि इन दिनों में ज्यादातर इलाकों का मौसम शुष्क रहेगा। गोपालगंज, सिवान, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, किशनगंज, सुपौल, अररिया, दरभंगा, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, पटना, अरवल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, नालन्दा, बेगूसराय, जहानाबाद, शेखपुरा, लखीसराय, खगरिया, मुंगेर, भागलपुर, रोहतास, बांका, औरंगाबाद, नवादा, जमुई, गया और कटिहार में मौसम शुष्क रहेगा।

कहां कितना रहा तापमान?

गोपालगंज 27.1(-1.1), मोतिहारी 27(-1), पुपारी 27.6(1.2), जिरादेई 28.3(0), मुजफ्फरपुर 25.2(0.4), छपरा 26.8(-0.2), मधुबनी28(-1.5), दरभंगा 26.2(0), सुपौल 25.9(0.1), मधेपुरा 26.1(0.9), फारबिसगंज 27.6(0.2), अररिया 26.3(0), पूर्णिया26.4(0), कटिहार 26.6(1.2), पूसा 26.5(0.6), बक्सर 28.2(0.4), सासाराम 28(0), डेहरी 27.4(3.6), भोजपुर 27.7(0.1, अरवल 27.6(0.7, वैशाली 26.7(0.6), पटना 26.6(0.8), नालन्दा(राजगीर) 27.6(1.1), बेगुसराय27.7(1.4), शेखपुरा 28.2(0.8), अगवानपुर 26.1(-0.4), मुंगेर 27.8(1.6), भागलपुर 26.1(0.3), औरंगाबाद 28.3(1.4), गया 28(2), जमुई 27.1 और बांका में 25.6(0.7) तापमान दर्ज किया गया। MP : ब्लास्ट से दहला मुरैना, ढह गए 3 मकान, चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन


Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *