महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का इस्तीफा..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिली है। इन खराब नतीजों के चलते पार्टी में सिर-फुटव्वल भी शुरू हो गई है और प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने इस्तीफा दे दिया है। नाना पटोले ने चुनाव में खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली है और अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि अभी नाना पटोले का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है।

वह पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर काम करते रहेंगे। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में महाराष्ट्र कांग्रेस में कलह और तेज हो सकती है। राहुल गांधी, खरगे समेत कई नेताओं ने इन नतीजों की विस्तृत समीक्षा करने की बात कही है।

नाना पटोले खुद भी इस चुनाव में बमुश्किल 208 वोटों से ही जीत दर्ज कर पाए। उनके अलावा दो अन्य वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण और बालासाहेब थोराट को भी हार का सामना करना पड़ा है।

वह भंडारा जिले की सकोली विधानसभा सीट से उतरे थे, जहां अंत तक टाइट फाइट रही। फिर भी नाना पटोले किसी तरह जीत गए। कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में महज 16 सीटें ही मिल पाईं। कभी कांग्रेस महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी हुआ करती थी, लेकिन बीते कई दशकों से उसकी स्थिति गिर ही रही है। फिर भी इस बार सिर्फ 16 सीटों पर ही अटक जाना चौंकाने वाला है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *