
आरोपियों के कब्जे से कुल 89 पौवा देशी प्लेन शराब एवं मोटर सायकल को किया गया जप्त
थाना राजहरा एवं स्पेशल टीम बालोद द्वारा किया गया संयुक्त कार्यवाही
दल्लीराजहरा पुलिस अधीक्षक महोदय एस.आर. भगत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ0 चित्रा वर्मा एवं एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में अवैध जुआ सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा व स्पेशल टीम बालोद द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही हेतु टाउन/देहात रवाना हुआ टाउन भ्रमण के दौरान ग्राम कारूटोला में जरिये मुखबीर सूचना मिला कि दो व्यक्ति अपने एक्टीवा स्कूटी वाहन से अधिक मात्रा में शराब रखकर परिवहन करते भट्ठी राजहरा से ग्राम भोयरटोला की ओर जा रहा है कि सूचना पर गवाह तलब कर एवं हमराह स्टाफ को लेकर ग्राम भोयरटोला पुल के पास जाकर आने जाने वाले व्यक्तियो को चेक किया दौरान संदेही दो व्यक्ति अपने बिना नंबर के एक्टीवा स्कूटी से आते मिले जिसे रोक कर पुछताछ किया गया जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम संतु यादव पिता पुनित राम यादव उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड 22 दल्लीराजहरा एवं गोकुल कुमार पटवा पिता श्रवण कुमार पटवा उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड 24 दल्लीराजहरा थाना राजहरा जिला बालोद का रहने वाला बताये एक्टीवा स्कूटी वाहन मे रखे एक गुलाबी रंग के बोरी MAIDA लिखा हुआ मिलने पर संदेह प्रतित होने पर उनके कब्जे से एक गुलाबी रंग के बोरी MAIDA लिखा हुआ में 89 पौवा शोले देशी प्लेन शराब बैच जुमला 16.020 बल्क लीटर कीमती 8010 रूपये एवं अवैध शराब परीवहन करने में उपयोग में लाये डार्क नीला रंग बिना नंबर का एक्टीवा स्कूटी वाहन कीमती 60000 रूपये, जुमला कीमती 68,010 रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया, आरोपी द्वारा अवैध रूप से अधिक मात्रा में बिना नंबर की एक्टीवा स्कूटी वाहन में शराब परिवहन करते पाये जाने से आरोपियो द्वारा अपराध धारा सदर 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया,,
संतु यादव पिता पुनित राम यादव उम्र 26 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 22 दल्लीराजहरा थाना राजहरा
गोकुल कुमार पटवा पिता श्रवण कुमार उम्र 30 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 24 राजहरा थाना
जप्त सम्पत्ति एक गुलाबी रंग के बोरी MAIDA लिखा हुआ में 89 पौवा शोले देशी प्लेन शराब बैच नं0 316 लिखा हुआ जुमला 16.020 बल्क लीटर कीमती 8010 रूपये एवं एक एक्टीवा स्कूटी बिना नम्बर डार्क नीला रंग का कीमती 60,000 रूपये जुमला कीमती 68,010 रूपये,,000
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8196734
Total views : 8233798