बालोद l आज दिनांक 10- 11- 2024 दिन रविवार को गंगा मइया मंदिर प्रांगण झलमला (बालोद) में तुलसी मानस प्रतिष्ठान के तत्वाधान में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया था। जिसमे पूरे प्रदेश भर से मानस प्रतिष्ठान के सदस्य और पदाधिकारीगण उपस्थित रहे । जहां तुलसी मानस प्रतिष्ठान के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष रहे रामायणी सांसद मोहन मंडावी जी को पुनः मुख्य प्रदेश संरक्षक बनाया गया।*

इस अवसर पर सर्वसहमति से तुलसी मानस प्रतिष्ठान के नव प्रदेश अध्यक्ष के रुप में जगदीश देशमुख जी को मनोनीत किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष के लिए दीप्ति पांडेय ,प्रदेश महासिचव के लिए राजेंद्र सिंह ठाकुर तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष के लिए छगन यादव के नाम पर पुनः सहमति बनी। 
इसी तरह गोपाल वर्मा व पुरुषोत्तम राजपूत को प्रदेश संरक्षक मनोनीत किया गया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8216040
Total views : 8257832