दाल में मिली छिपकली: मध्यान्ह भोजन खाने के बाद 23 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, आनन-फानन में अस्पताल किया में गया दाखिल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दाल में मिली छिपकली: मध्यान्ह भोजन खाने के बाद 23 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, आनन-फानन में अस्पताल किया में गया दाखिल

रिपोर्ट – ईश्वर सिंह यादव

गरियाबंद. जिले के मैनपुर स्थित पीपलखुंटा मिडिल स्कूल में 23 बच्चे मध्यान्ह भोजन खाने के बाद बीमार हो गए. इस घटना के कारण स्कूल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही प्रधान पाठक संतोष जगत ने तुरंत पालकों से संपर्क किया और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 108 एंबुलेंस को बुलाया. शाम साढ़े 4 बजे सभी 30 बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमलीपदर में भर्ती कराया गया. फिलहाल सभी बीमार बच्चों का इलाज जारी है.

जानकारी के मुताबिक, दोपहर में सभी बच्चे मध्यान्ह भोजन करने बैठे थे, इसी दौरान दोबारा खाना परोसते समय दाल में मरा हुआ छिपकली मिला. खाने में छिपकली मिलते ही तत्काल भोजन खाने से बच्चों को रोक गया. लेकिन तब तक कई बच्चे आधे से अधिक खाना खा चुके थे. भोजन के थोड़ी देर बाद ही बहुत से स्कूली छात्रों को उन्हें सिर दर्द, उल्टी और चक्कर जैसी समस्याएं शुरू हो गईं. बच्चों की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए प्रधान पाठक ने सभी छात्रों के परिजनों को सूचना दी और बच्चों को इलाज के लिए अमलीपदर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर है ।

ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (बीईओ) महेश पटेल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति हमारी प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच की जाएगी. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी l

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *