तिरंगा देशभक्ति का जज्बा पैदा करता है, जिलेवासी अपने घरों में फहराएं तिरगां भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक नायक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक नायक एवं शाजापुर विधायक अरुण भीमावद ने भाजपा जिला कार्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों से अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आव्हान किया।

तिरंगा अभियान के शुभारंभ अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के नेतृत्व में भाजपा हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। आज प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ हो गया है।

तिरंगा ज्यादा से ज्यादा लोगों के घरों तक पहुंचाया जा सके, इसका पूरा प्रयास भाजपा कर रही है। आज से मंडल में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। जिले में 15 अगस्त तक तिरंगा यात्राएं निकालीं जाएंगीं। उन्होंने  कहा कि तिरंगा देश भक्ति का जज्बा पैदा करता है, सभी जिलेवासी तिरंगा अपने-अपने घरों में फहराए।

विधायक अरुण भीमावद ने कहा की तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान है इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर सभी अपने अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाए। इस अवसर पर जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, संतोष बराड़ा, जिला उपाध्यक्ष गोपाल राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी, जिला कार्यालय मंत्री विपुल कसेरा, जिला मंत्री आशुतोष श्रीवास्तव, नपा अध्यक्ष प्रेम जैन, मंडल अध्यक्ष नवीन राठौर, हरिओम गोठी, जगदीश पाल, मोहन जादौन, शीतल भावसार, रमेश पाटीदार, आशीष नागर, सोशल मीडिया संयोजक सोनू सोलंकी, भगवानदास बैरागी, रामस्वरूप पाटीदार, अर्जुनसिंह राजपूत, वीरेंद्र पाटीदार, अरुण शर्मा, श्याम शर्मा, ओम इंद्रिया, मुकेश पंवार, लक्ष्मीनारायण कारपेंटर आदि उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment