वित्त मंत्री  ओ पी चौधरी ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के रायगढ़ ब्रांच का किया लोकार्पण..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़ :   वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने आज अग्रोहाधाम में आयोजित कार्यक्रम में चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के रायगढ़ शाखा का शुभारंभ किया। इस मौके पर इस्ट्यिूट्ट ऑफ चार्टड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रंजीत कुमार अग्रवाल भी उपस्थित रहे।


 इस अवसर पर वित्त मंत्री  ओ पी चौधरी ने कहा कि यह पहल हमारे युवाओं को रायगढ़ में विश्वस्तरीय शिक्षा व पेशेवर अवसर प्रदान करेगी। इसके साथ ही अकाउंटिंग और वित्तीय सेवाओं में उत्कृष्टता को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक भारत को विकसित अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लेकर हम चल रहे हैं।

इसमें चार्टेड अकाउंटेंट्स की अहम भूमिका होगी। उन्होंने  आर्टिफिशियल इंटीलिजेंस की उपयोगिता पर युवाओं से विशेष रूप से कहा कि भविष्य में इसका दायरा काफी विस्तृत होगा। वित्तीय प्रबंधन में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस महत्वपूर्ण किरदार अदा करेगा। ऐसे में युवाओं को अपने आप को इसके लिए भी तैयार करना चाहिए।

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने कहा कि रायगढ़ में इस संस्थान की शाखा के स्थापना से अंचल में संचालित औद्योगिक इकाइयों को इसका टैक्सेशन और ऑडिट से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। साथ ही यहां के युवा जो सीए के रूप अपना करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए भी काफी सहूलियत होगी।     

       
     इस मौके पर आईसीएआई रायगढ़ ब्रांच के मैनेजिंग कमिटी के चेयरमैन सीए बालकीशन केडिया, वॉइस चेयरमेन सीए आलोक कुमार अग्रवाल , सचिव सीए अरूण कुमार अग्रवाल, ट्रेजरआर सीए करण अग्रवाल सहित रायगढ़ सीए एसोसिएशन के सदस्यों सहित झारसूगड़ा, भिलाई, बिलासपुर, रायपुर एवं दिल्ली आईसीएआई के सद्स्य भी मौजूद रहेl

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *