शासकीय कर्मचारियों के लम्बित मांगो को ध्यान दिलाने हेतु चरणबद्ध ज्ञापन कार्यक्रम का द्वितीय चरण..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा 28 जुलाई 2024 को प्रांतीय बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर 10 जुलाई 2024 को सभी विकासखंड एवं जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौपा गया था, दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ के सभी माननीय विधायक मंत्री एवं सांसद महोदयो को 10 से 15 अगस्त तक मांगो का ज्ञापन सौंपा जाना है.


जिसके तहत
1= पेंशनर सहित अधिकारी कर्मचारियों को केंद्र के देय तिथि से केंद्र के समान महंगाई भत्ता,
2= केंद्र एवं मध्य प्रदेश के भांति 240 दिन के स्थान पर 300 दिन का अवकाश नदीकरण ,
3= सभी कर्मचारियों अधिकारियों को चार स्तरीय वेतनमान,
4=विभिन्न संवर्गों हेतु गठित पिंगुआ समिति की रिपोर्ट
5= अनियमित कर्मचारियों हेतु गठित समिति की रिपोर्ट तत्काल सार्वजनिक किए जाने,
6= तृतीय श्रेणी के अनुकंपा नियुक्ति लिमिटेशन को शिथिल किया जाने,
7= कर्मचारियों अधिकारियों की समस्याओं हेतु शासन द्वारा परामर्शदात्री की बैठक प्रत्येक 3 माह में आयोजित किए जाने
8= पात्रता अनुसार संगठनों का स्थायी  या तीन वर्ष के लिए मान्यता सुनिश्चित किए जाने संबंधी 08 सूत्री मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बिलासपुर द्वारा जिला बिलासपुर के माननीय अमर अग्रवाल जी विधायक एवं पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन,  धरमलाल कौशिक जी विधायक बिल्हा एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़, धर्मजीत सिंह विधायक तखतपुर एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ , सुशांत शुक्ला जी युवा विधायक बेलतरा  तथा कोटा विधायक  अटल श्रीवास्तव जी को मांगों का ज्ञापन के साथ उक्त मांगों पर माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को अनुशंसा के साथ पत्र लिखने हेतु माननीय महोदय के निवास में जाकर ज्ञापन सौपा गया.

ज्ञापन सौंपने वालों में संघ के प्रदेश अध्यक्ष जीआर चंद्रा, जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव,पवन शर्मा, किशोर शर्मा, ओम त्रिपाठी, दुर्गेश साहू राजेश्वर वस्त्रकर, श्याम उरांव, अजय ध्रुवे, उत्तम अढोलिया, अशोक छत्री, हिमाचल साहू, चंद्रशेखर यादव ,श्रीमती संगीता शर्मा, सिलवंती एक्का, कांति रेड्डी, जयामानवटकर, सहित कर्मचारी साथी उपस्थित रहे

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *