
नई दिल्ली – बीते कल कि देर रात कैबिनेट की बैठक में फ़ैसला हुआ कि एससी और एसटी में क्रीमी लेयर लागू करने का सुप्रीम कोर्ट का सुझाव लागू नहीं किसी जाएगा।
कैबिनेट के फ़ैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री माननीय अश्विनी वैष्णव ने कहा कि – बाबा साहब ने संविधान लिखते समय एससी और एसटी में क्रीमी लेयर का प्रावधान नहीं किया था।
केंद्र सरकार उसी स्थिति हो बनाए रखेगी।
यानी कोर्ट का सुझाव ख़ारिज हुआ!
ज्ञातव्य हो कि 2006 में नागराज मैटर के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कई फ़ैसलों में एससी और एसटी में क्रीमी लेयर लागू करने की बात कही थी।
एससी और एसटी के सिर पर लंबे समय से लटकी कोर्ट की ये तलवार आज हट गई।
ये सभी राज्यों पर भी लागू होगा।
Author: Deepak Mittal









