पूर्व गृहमंत्री का वीडियो वायरल,यह कहते आ रहे है नजर..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में ननकीराम कंवर काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। लोगो से बात करते हुए उन्होंने किसी अधिकारी को जूते से मारने की बात तक कह डाली।


बताया जा रहा है कि प्रशासन की टीम अवैध कब्जा हटाने के लिए कनकी गांव गए थे। इस दौरान ननकीराम कंवर भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने गुस्से में कह दिया कि ‘अगर वो आएगा तो उसे जूते से मारूंगा।’

वीडियो में ननकी राम कह रहे हैं कि ‘बीजेपी की सरकार है और कलेक्टर की पदस्थापना हुई है। मुझको कहते हैं कि आदमी लेकर क्यों आते हो। लोगों की समस्या को लेकर मैं जाता हूं और ननकी राम जा सकता है। उसके बाद मैं बोला कि आपके ऑफिस में नहीं आऊंगा।’

बता दें कि कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार बरपाली ने प्रकरण की जांच की थी। जांच में नूतन राजवाडे़ के खिलाफ शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत सही पाई गई। जानकारी के अनुसार नूतन राजवाड़े ननकी राम कंवर का समर्थक है और उसने ही पूर्व गृह मंत्री को मौके पर बुलाया था।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment