पूर्व IAS आरएस विश्वकर्मा बने पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की अधिसूचना दिनांक 16 जुलाई 2024 के अनुसार आयोग में नई नियुक्तियाँ की गई हैं।

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग मंत्रालय ने इसका आदेश और नवनियुक्त अध्यक्ष और सदस्यों नामों की सूची जारी की है।

शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सेवानिवृत्त IAS आर.एस विश्वकर्मा को आयोग के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा 6 सदस्यों की नियुक्ति की गई है। सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक नीलांबर नायक को बलौदाबाजार-भाठापारा, सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापक और पूर्व सचिव राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग बलदाऊराम साहू को दुर्ग, हरिशंकर यादव को टिकलीपारा फरसाबहार और सेवानिवृत्त प्राचार्य यशवंत वर्मा को जशपुर से सदस्य नियुक्त किया गया है।

शैलेन्द्री परगनिया, अधिवक्ता को सड्डू रायपुर से सदस्य और कृष्णा गुप्ता को बलरामपुर से सदस्य नियुक्त किया गया है।

देखें आदेश

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *