युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर:  सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कुली में मायके आई गर्भवती महिला को शराबी पति ने टंगिया से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। जिसे चंद घंटों के अंदर सीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। वहीं मामले की जांच जारी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कुली निवासी विद्या ठाकुर की बेटी रिंकी मौवार उम्र 24 वर्ष का विवाह मई 2023 में ग्राम रालिया के प्रकाश मौवार उम्र 26 वर्ष से हुआ था। शादी के बाद पति के रोज-रोज शराब सेवन करने को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। इसी दौरान हरेली त्योहार मनाने रिंकी अपने माइके ग्राम कुली आई हुई थी।

जिसे ससुराल ग्राम रलिया ले जाने के लिए 4 दिन पहले उसका पति आया था। रिंकी के मायके ग्राम कुली में माता-पिता रहते थे, जो खेती बाड़ी का काम करते थे। गुरुवार को पिता बाजार गए हुए थे, रिंकी की मां घर पर थी। इसी दौरान रिंकी का पति प्रकाश मौवार रिंकी को घर के बाहर आंगन में बुलाया और पास में रखे टांगिया से रिंकी पर वार करना शुरू कर दिया।

हमला के बाद जब रिंकी आवाज लगाई, तब उसकी मां बाहर आई और बीच बचाव की। उसी वक्त रिंकी के पिता भी बाजार से लौटे। जो आरोपी प्रकाश को पकड़कर मारने लगे, लेकिन वो किसी प्रकार से छोड़ाकर भाग निकला।

परिजनों ने घर से 1 किलोमीटर बस्ती में रिंकी को कंधे से ले जाकर प्राइवेट गाड़ी के सहारे बलौदा के प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची सीपत पुलिस आरोपी पति की तालाश में जुटी हुई थी। जिसे चंद घंटों के अंदर कुली के ही खाल्हेपारा से गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका रिंकी का विवाह मई 2023 में हुआ था, जिसके बाद हरेली त्यौहार मनाने मृतिका अपने माइके आई हुई थी। जिस दौरान वह 7 महीने की गर्भवती थी। इसी वक्त ये घटना हो गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा ने बताया की मर्डर की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रकाश मौवार अपना मोबाईल फोन छोड़कर फरार हो गया था, जिसे चंद घंटों के अंदर कुली के ही खाल्हेपारा से गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

October 2025
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment