शिविर के जरिए शासन की योजनाओं की जानकारी देने प्रशासन पहुंच रहा आपके द्वार – विधायक शुक्ला..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर : जिला स्तरीय समस्या निवारण शिविर  आज बिल्हा ब्लॉक के ग्राम पंचायत लखराम में आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला मौजूद थे। कार्यक्रम में जनपद सदस्य  दिलेश्वर साहू, सरपंच बबीता वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर अवनीश शरण, सीईओ जिला पंचायत आर पी चौहान, एडीएम आर ए कुरुवंशी मौजूद थे।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में 318 आवेदन मिले जिसमें से मौके पर ही 197 आवेदनों का निराकरण किया गया.


बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि शासन की मंशा अनुरूप जिला प्रशासन जनसमस्या निवारण शिविर के जरिए ग्रामीणों तक पहुंचकर समस्याओं का निराकरण कर रहा है। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही लाभान्वित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शिविर में जिला स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित रहते हैं, जो अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही समस्याओं का समाधान भी करते हैं।  उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण में शामिल होकर अपनी समस्याओं का निराकरण कराने का आग्रह किया।


 कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि लोगों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में जिला स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित हैं। विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ स्टॉल लगाए गए हैं।

उन्होंने नागरिकों से सभी स्टॉल का अवलोकन करने कहा और पात्र होने पर योजनाओं का लाभ लेने कहा। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित हुए हितग्राही-

शिविर में श्रम विभाग द्वारा 12 हितग्राही, कृषि विभाग द्वारा 9 हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड सहित अन्य उपकरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 15 हितग्राहियों को आयुष्मानकार्ड, खाद्य विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को राशन कार्ड, स्कूली बच्चों को गणवेश वितरण, समाज कल्याण विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को स्टीक, वॉकर और हियरिंग मशीन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 5 हितग्राही, सहकारिता विभाग द्वारा 4 एवं राजस्व विभाग द्वारा 12 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा हितग्राहियों पौधों का वितरण किया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 6 नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन्न कराया गया।


   जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में  टीबी, शुगर, खून जांच ब्लड प्रेशर जांच कर निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। आयुर्वेद विभाग के स्टॉल में आयुर्वेद दवाईयों का वितरण किया गया। शिविर में जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग में शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

इसी तरह आधार नवीनीकरण एवं पंजीयन कराया गया। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, उद्यानिकी विभाग, खाद्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, समाज कल्याण विभाग, क्रेडा, विद्युत, पशु चिकित्सा, उद्योग, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पुलिस, श्रम विभाग, सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनसामान्य को शासकीय योजनाओं की जानकारी और लाभान्वित किया। शिविर में अतिथियों द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे भी लगाए गए। लखराम सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में शिविर का लाभ उठाया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *