श्रमिक के बच्चे को अब मिल सकेगा स्कॉलरशिप, एक फोन पर हुआ समस्या का समाधान..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन पर समस्या का समाधान मिल रहा है। रायपुर के वार्ड क्रमांक 54 बोरियाखुर्द निवासी  रूपराम साहू की पुत्री तेजस्वी साहू जो कि संजय नगर स्थित शासकीय स्कूल में अध्ययनरत है।

साहू छत्तीसगढ़ भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मंडल में पंजीकृत श्रमिक हैं। कर्मकार मंडल से ऐसे लोगों के अध्ययनरत बच्चों को छात्रवृति दी जाती हैै।

इसके आवेदन के लिए छात्र एवं छात्राओं को जहां वे अध्ययनरत हैं, वहां के प्राचार्य से आवेदन में हस्ताक्षर करवाना पड़ता है, लेकिन संजय नगर शासकीय स्कूल के प्राचार्य  द्वारा ऐसा नहीं जा रहा था।

जिसके बाद साहू ने जिला प्रशासन के जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर में किया। जिसके बाद संबंधित विभाग ने स्कूल प्रबंधन से इसकी जानकारी ली।

स्कूल प्रबंधन ने आवेदन फार्म पर हस्ताक्षर कर दिया। समस्या का निराकरण होने के बाद शिकायतकर्ता  रूपराम साहू ने संतुष्टी जताई और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *