संकुल स्तरीय मेगा पालक शिक्षक सम्मेलन: प्रदेश भाजपा के बी पी सिंह  देवरीखुर्द में हुए शामिल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष बीपी सिंह नेआज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरीखुर्द में आयोजित संकुल स्तरीय पालक-शिक्षक सम्मेलन में शमिल हुए इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति विषय पर गहन चर्चा की।

सिंह ने विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने डिजिटल शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में एम आईं सी परदेशी राज,भाजपा जिला कार्यकारणी युगल किशोर झा,शिक्षा समिति के अध्यक्ष रवि बारगाह , मंडल पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री संभू दास मानिकपुरी, शिक्षा समिति के सदस्य राजेश शिंदे, दिलीप कश्यप, पूर्व सदस्य एस पी सिंह, संकुल प्रभारी साधना प्रधान,, संकुल समन्वयक  किरण देगवेकर, शिक्षाविद प्रीति पांडेय, हेल्थ कोऑर्डिनेटर डॉ. रविंद्र सोनी , पटवारी राकेश साहू, पूर्व सरपंच भारती परते, पूर्व उपसरपंच ब्रह्मदेव सहित बड़ी संख्या में पालक एवम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। सिंह ने अभिभावकों से बच्चों के शैक्षणिक विकास और स्कूलों द्वारा प्रदान की जा रही शिक्षा गतिविधियों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि हर बच्चा अपनी पूरी क्षमता का उपयोग कर सके। इसके लिए शिक्षकों, अभिभावकों और समाज को मिलकर काम करना होगा ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *