गंभीर अपराधों की जांच थाना प्रभारी स्वयं करें… एसपी दिव्यांग पटेल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़ :  पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा जिले के राजपत्रित अधिकारियों, थाना, चौकी प्रभारी और शाखा प्रमुखों के साथ पुलिस कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक ली गई । बैठक में सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा गत माह फरार आरोपियों की दिगर प्रांत से गिरफ्तारी, गुम नाबालिगों की दस्तयाबी, डॉयल 112 तथा थाने के स्टाफ द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी लिया गया । पुलिस अधीक्षक ने प्रभारियों को पुलिस के बेसिक कार्यों के साथ साथ सामुदायिक पुलिसिंग के कार्य करने प्रेरित किया गया जिससे पुलिस की छवि अच्छी बने ।

क्राईम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया जिसमें ट्रक ड्राइवर से 25 टन सरिया लूट मामले में विशेष उपलब्धी पर थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर व उनके हमराह स्टाफ तथा अन्य थानों से विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले आरक्षक/प्रधान आरक्षकों की पुलिस अधीक्षक ने प्रशिस्त पत्र देकर पीठ थपथपाई और निरंतर बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया । इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा थानावर पेंडिंग अपराध, शिकायत, मर्ग की समीक्षा की गई ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा, पास्को एक्ट, यौन उत्पीड़न के मामलों को प्रमुखता से लेकर गंभीर मामलों की जांच थाना प्रभारी को स्वयं करने निर्देशित किया गया । उन्होंने थाना प्रभारियों को थानों के सभी विवेचकों को समान रूप से डायरी जांच/विवेचना के लिए देने निर्देशित किये तथा एफएसएल रिपोर्ट की मांग पर तैयार प्रतिवेदन त्रुटि रहित एक सप्ताह के भीतर प्रेषित करने व लंबित शिकायतों की जांच सप्ताह के भीतर जांच प्रतिवेदन के साथ संबंधित कार्योलयों को प्रेषित करना कहा गया ।

क्राईम मीटिंग में थाना खरसिया, कोतवाली, जूटमिल, चक्रधरनगर, पुसौर के अपराध निकाल को बेहतर बताया तथा शेष थानों को भी प्रमुखता से लंबित मामलों के निकाल के निर्देश दिये । पुलिस अधीक्षक ने हिट एंड रन, एससी/एसटी प्रकरणों में पीड़ित क्षतिपूर्ति हेतु समय पर प्रेतिवेदन भेजने के निर्देशित किया तथा राजपत्रित अधिकारियों को लगातार थाना कार्यों की मॉनिटरिंग करने और विवेचकों को दिशा निर्देशन के लिए निर्देशित किया गया ।

पुलिस अधीक्षक ने मवेशी तस्करी, अवैध शराब, जुआ-सट्टा और कबाड़ पर पूर्णत: अंकुश लगाने कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिये तथा नियमित रूप से चलित थाना, जन चौपाल जैसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 अपराध समीक्षा बैठक के दूसरे सत्र में इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस कलेक्ट करने और न्यायालय में प्रस्तुत करने के संबंध में प्रशिक्षण सत्र चला जिसमें पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला द्वारा थाना प्रभारी को मौके पर जाकर वीडियोग्राफी, एविडेंस कलेक्ट करने, हैश वैल्यु निकालने की बारीकियों और न्यायालय प्रस्तुत करने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

बैठक में एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, डीएसपी अनामिका जैन, एसडीओपी प्रभात पटेल, सिद्धांत तिवारी, डीएसपी अखिलेश कौशिक, उत्तम प्रताप तथा थाना, चौकी प्रभारीगण, एसपी वरिष्ठ स्टेनो, प्रभारी डीएसबी, एसपी रीडर तथा सभी शाखा प्रमुख उपस्थित रहे ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *