हरेली पर्व पर खाद्य मंत्री बघेल ने किया पौधारोपण और हितग्राहियों को किया प्रेरित..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बेमेतरा खाद्य मंत्री  दयालदास बघेल ने रविवार को ज़िले के विकासखंड नवागढ़ के ग्राम गोढ़ीकला में हरेली पर्व पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत हितग्राहियों का उन्मुखीकरण सह पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।


कार्यक्रम के दौरान मंत्री दयालदास बघेल ने हितग्राहियों के आवास परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को माँ के नाम से एक पेड़ लगाने और प्रत्येक पंचायत में 51 पेड़ लगाने की अपील की। मंत्री ने बताया कि पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र में वृद्धि होगी, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिलेगा।

मंत्री   बघेल ने आवास हितग्राहियों को आगामी स्वीकृति मिलने पर शीघ्र आवास निर्माण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार होगा।


कार्यक्रम में जनपद सदस्य, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंचगण, ग्राम के नागरिक, और महिला स्व सहायता समूह की सदस्य सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज.प. नवागढ़, सहायक अभियंता (PMAYG ) एडीओ, विकासखंड समन्वयक, सचिव, सरपंच, रोजगार सहायक उपस्थित थे।
 
कार्यक्रम में जनपद सदस्य और वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार साझा किए और ग्रामवासियों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और उनका लाभ दिलाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

आवास योजना के लाभार्थियों ने मंत्री बघेल और सरकार का धन्यवाद किया और कहा कि इन योजनाओं से उन्हें स्थायी और सुरक्षित आवास मिलने से उनका जीवन स्तर ऊँचा उठेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।इस कार्यक्रम ने ग्रामीणों में जागरूकता फैलाने और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *