अवैध रूप से सड़कों पर खड़े वाहनों एवं ओव्हर लोड गाडिय़ों पर कार्यवाही के दिए निर्देश..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़ :  कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर  गोयल ने बिना तारपोलिन ढंके खनिज परिवहन करने वाले वाहनों पर नियमित रूप से कार्यवाही करने करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, डीएफओ रायगढ़  स्टायलो मण्डावी उपस्थित रही।

कलेक्टर गोयल ने कहा कि बिना तारपोलिन ढंके खनिज परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही हेतु डिस्पेज सेंटर पर नजर रखने एवं कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों एवं ओव्हर लोड गाडिय़ों के परिवहन के संबंध में कहा कि ऐसे वाहनों के कारण दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है, इस पर आरटीओ एवं खनिज विभाग तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें।

इस दौरान उन्होंने खनिज पट्टाधारियों एवं उत्खनिपट्टा धारियों को स्वीकृत लीज क्षेत्र में ब्लास्टिंग की समीक्षा की। उन्होंने खनिज विभाग को निर्देशित किया कि ब्लास्टिंग से पूर्व सूचना देना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही ब्लास्टिंग से संबंधित विधिक प्रावधान एवं वन टाईम परमिशन के संबंध में भी जानकारी ली।

कलेक्टर  गोयल ने वन क्षेत्र एवं वन क्षेत्र से लगे हुए क्षेत्रों में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु डीएफओ एवं खनिज विभाग को समन्वय कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नवीन रेत खदान स्वीकृति के संबंध में चर्चा करते हुए खनिज विभाग को बारिश खत्म होने से पूर्व सभी आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने एवं शासन के निर्देशानुसार बारिश के तत्काल बाद रेत खदान प्रारंभ करने हेतु निर्देशित किया।
  

इस अवसर पर एसडीएम रायगढ़  प्रवीण तिवारी, एसडीएम खरसिया डॉ.प्रियंका वर्मा, खनिज अधिकारी  राजेश मालवे, परिवहन अधिकारी  अमित प्रकाश कश्यप, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी  अंकूर साहू, डीएसपी  अलिखेश कौशिक, एसडीएओ फारेस्ट  बाल गोविंद साहू, एसईसीएल से शके.सी.एस.नाथ,  दिनेश अहिरवार सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *