आश्रम -छात्रावासों का निरीक्षण करें अधिकारी ,टीएल के लंबित मामलों की गहन समीक्षा..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर : कलेक्टर अवनीश शरण ने आज टीएल की बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागों में लंबित शिकायतों एवं समस्याओं की जानकारी लेते हुुए इनका तेजी से निराकरण करने कहा। कलेक्टर ने आश्रम और छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए सर्विलांस का काम लगातार जारी रखने कहा।

बैठक में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान, डीएफओ सत्यदेव शर्मा, एडीएम आर.ए. कुरूवंशी सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।


जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने पीएचई विभाग को निर्देश दिए कि क्लोरीनेशन का काम लगातार किया जाए। 06 अगस्त को जिले में पालक शिक्षक संयुक्त बैठक आयोजित की जा रही है।

कलेक्टर ने डीएमसी समग्र शिक्षा को इसके लिए पूरी तैयारी करने कहा। उन्होंने अवैध अतिक्रमण पर भी लगातार कार्रवाई करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए। कलेक्टर मुख्यमंत्री जनदर्शन से प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता से निराकृत करने कहा। कलेक्टर ने बैठक में मौसमी बीमारियों के ताजा हालात की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *