
लापता चारों नाबालिक बालिकाओं को 24 घंटे के भीतर ही भोपाल से किया गया बरामद सभी बालिका है सुरक्षित
मुंगेली-मुंगेली जिला पुलिस की इस वक्त एक बहुत ही बड़ी उपलब्धि सामने आई है जंहा महज 24 घण्टो के भीतर ही 4 लापता नाबालिक बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
इस विषय में प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 3/8/24 को थाना सरगांव में सूचना मिली कि थाना सरगांव अंतर्गत दो अलग-अलग गाँव की चार नाबालिक बालिका रात से लापता है जिन्हें परिजनों द्वारा आसपास गांव में व पारिवारिक रिश्तेदारों में खोजने व पता करने पर कहीं पता नहीं चला जिस पर उनके परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हें अपहरण या बहला फुसलाकर लाकर ले जाने के संबंध में थाना सरगांव में एफआईआर दर्ज कराई जिस पर थाना प्रभारी द्वारा उपरोक्त घटना के संबंध में पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल को अवगत कराया जिस पर पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना सरगांव व साइबर सेल की टीम गठित की गई और टीम को चारों नाबालिक बालिकाओं के पता तलाश, खोजने व उनको बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिसपर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आस पास के लोगो से पूछताछ कर , नेशनल हाइवे ,बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व आसपास सभी सीसीटीवी फुटेज चेक किये व तकनीकी साक्ष्य जुटाए जिस के आधार पर यह ज्ञात हुआ कि चारों लड़कियां एक साथ हैं ।
और मुंबई या दिल्ली जाने वाले है जिस पर तत्काल पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय द्वारा पुलिस टीम को दिल्ली की ओर रवाना किया गया और रेलवे पुलिस फोर्स और दिल्ली पुलिस से जानकारी साझा कर अवगत कराने को कहा इस दौरान जानकारी मिली कि उपरोक्त चारो नाबालिक बालिका भोपाल से ट्रेन बदल कर आगे जाने वाले है ।
उससे भोपाल से आगे निकलने से पहले ही सरगांव की पुलिस टीम ने उन्हें भोपाल से ही अपने पजेशन मे ले लिया और पुलिस टीम उन्हें भोपाल से वापस मुंगेली लेकर निकल गई है जहा विस्तृत पूछताछ कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
उपरोक्त कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ,उप पुलिस अधीक्षक डी. के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरगांव संजय सिंह राजपूत,सउनि मधुकर रात्रे,साइबर सेल प्रभारी मनीष सिंह, लोकेश राजपूत ,रजनी मोहले द्वारा की गई|
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली गिरजाशंकर जायसवाल के कुशल नेतृत्व और थाना प्रभारी सरगांव संजय सिंह राजपूत व उनकी टीम की सक्रियता नें इस बड़ी उपलब्धि से जिला पुलिस मुंगेली का सीना गर्व से चौड़ा किया है जिनके लिए वे बधाई के पात्र है।
Author: Deepak Mittal









