कांजी हाउस में  गायों की दर्दनाक मौत, चार पुलिस हिरासत में..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बलौदाबाजार – जिले के थाना लवन पुलिस के द्वारा ग्राम मरदा में मृत मवेशियों की घटना में दोषी 4 आरोपियों को हिरासत में लिया हैं।

बता दें कि ग्राम मरदा में घुमंतू मवेशियों को पकड़ने एवं उन्हें एक स्थान में रखने हेतु बनाए गए किसान समिति की लापरवाही से 14 मवेशियों की मृत्यु हो गई थी।

पुलिस को प्रातः सूचना मिली कि, थाना लवन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मरदा एक बाड़ा मकान में कुछ मवेशी मृत हो गए हैं, जिससे तेज दुर्गंध आ रही है।  सूचना पर थाना लवन का पुलिस बल तत्काल घटनास्थल ग्राम मरदा पहुंचा।


घटनास्थल के एक कमरे में मवेशी मृत हालत में थे, जिसमें से तेज दुर्गंध आ रही थी, सांथ ही मवेशियों के दो-तीन दिन पहले मृत होने की संभावना बताई जा रही है।
जांच कार्यवाही में कुल 14 की संख्या में मवेशी जिसमें 10 बछड़ा एवं 04 गाय शामिल हैं, मृत हालत में पाए गए।

घटना के संबंध में ग्रामवासियों से पूछताछ पर पाया गया, कि ग्राम में फसलों की सुरक्षा हेतु घुमंतू मवेशियों को रखने के लिए एक मकान को चिन्हित किया गया था, जिसमें घुमंतू मवेशियों को पकड़कर रखा जाता था तथा इनकी देखरेख हेतु ग्राम स्तर पर ही एक किसान समिति बनाया गया था।
मकान में तीन कमरे हैं, जिसमें से तीसरे कमरे में मृत मवेशियों के शव पाए गए हैं। ग्रामीणों के बताएं अनुसार तीसरे कमरे में बदबू आने पर कमरे का सिटकनी खोलने पर गायों के मृत होने की जानकारी प्राप्त हुई।

ग्राम मरदा में घुमंतु मवेशियों को पकड़ने एवं उसकी देखरेख के लिए बनाए गए किसान समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों के विरुद्ध थाना लवन में धारा- पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 ज,झ एवं छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण नियम 2014 की धारा 09 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना क्रम में थाना लवन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण के संबंध में 04 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जिनके विरुद्ध विधिवत कार्रवाई* कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपियों के नाम

1. सुशील कुमार साहू उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम मरदा थाना लवन

2. तेरस राम साहू उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम मरदा थाना लवन

3. लक्ष्मी प्रसाद यादव उम्र 54 वर्ष निवासी ग्राम मरदा थाना लवन

4. राकेश कुमार जांगडे उम्र 49 वर्ष निवासी ग्राम मरदा थाना लव

न

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *