सरस्वती सायकल योजना ने कई छात्राओं की बदली जिंदगी और छात्राओं की स्कूल उपस्थिति में हुई वृद्धि..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती सायकल योजना ने कई छात्राओं की जिंदगी में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। इस योजना के तहत शासन द्वारा छात्राओं को मुफ्त साइकिलें वितरित की जा रही हैं ताकि वे स्कूल तक आसानी से पहुंच सकें।

इसी कड़ी में आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गेरवानी, विकासखंड रायगढ़ में सरस्वती सायकल योजना के तहत 27 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। सरस्वती सायकल योजना का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज से आने वाले छात्राओं की सुविधाओं और उनके शिक्षा में निरंतर को बढ़ावा देना है।

आज यहां सरस्वती सायकल पाकर छात्राओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किए।
सरस्वती सायकल योजना ने न केवल छात्राओं को स्कूल तक पहुंचने में मदद की है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाया है। अब वे स्कूल जाने के लिए उत्साहित हैं और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रयास कर रही हैं।

इस योजना के तहत शासन ने अब तक लाखों छात्राओं को मुफ्त साइकिलें वितरित की हैं। यह योजना न केवल छात्राओं को शिक्षा के अवसर प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भी बना रही है। इस योजना के परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ में छात्राओं की स्कूल उपस्थिति में वृद्धि हुई है। अब वे स्कूल जाने के लिए उत्साहित हैं और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रयास कर रही हैं।

सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत गेरवानी में अध्यनरत छात्राओं के जीवन में एक नई रोशनी भर दी है, जो उन्हें शिक्षा के मार्ग पर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी। योजना अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, बीपीएल कार्ड धारी पात्र छात्राओं को साइकिल वितरित किया जाता है।

हायर सेकेंडरी स्कूल गेरवानी में आज 27 साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल पाकर छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। छात्राओं ने कहा अब साइकिल मिलने से स्कूल आने-जाने में अधिक समय और ऊर्जा की बचत होगी, जिससे वह अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। इस योजना का लाभ उठाने वाली एक छात्रा ने कहा मुझे स्कूल आने के लिए 2 किलोमीटर पैदल चलकर आना पड़ता था।

लेकिन अब मुझे साइकिल मिल गई है, जिससे मैं आसानी से स्कूल जा सकती हूँ और मैं अब स्कूल में नियमित रूप से उपस्थित हो पाऊंगी और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रयास करूंगी। इसी तरह एक अन्य छात्रा ने कहा घर से स्कूल की दूरी अधिक होने के कारण स्कूल में नियमित उपस्थिति नहीं दे पाती थी.

जिसकी वजह से कोर्स में भी पीछे रह जाती थी, लेकिन अब सायकल मिलने से स्कूल में नियमित रूप से उपस्थित हो पाऊंगी और माता-पिता भी खुश होंगे कि मैं अब नियमित स्कूल जा रही हूँ। आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में सरपंच चमेली सिदार, विजय डनसेना, सियाराम डनसेना, खुशीराम, अजय, सुरेश अग्रवाल, भोजराम भट्ट, प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ गण तथा बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *