अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश , शहर में हो रहे चोरी का हुआ खुलासा..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोंडागांव :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राकेष कुमार जैन पिता सांगीलाल जैन उम्र 47 वर्ष निवासी षीतलापारा कोण्डागांव हर सप्ताहिक बाजार बयानार मे सोना चॉदी का व्यापार करने के लिए दिनांक 11.06.2024 को भी अपने भाई हरिष कुमार जेैन के साथ व्यापार करने सप्ताहिक बाजार बयानार गया था बाजार समाप्त होने पर अपने सोना चॉदी को पेटी में रखकर दुकान को समेट रहा था।

इसी दौरान एक पेटी को रोड किनारे खडे अपने बोलेरो में सामान रखने गया था सोना चॉदी का एक पेटी दुकान में ही था इसी दौरान लगभग 04ः00 बजे अज्ञात चोरो के द्वारा उक्त सोना चॉदी में रखा जेवर किमति 8,00,000 रूपये की पेटी को चोरी कर ले गया है कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर तत्काल बयानार थाने में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री वाय अक्षय कुमार (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश कुमार डांडे के मार्गदर्शन में एवं  उप पुलिस अधीक्षक श्री सतीश भार्गव के नेतृत्व में एक सायबर सेल एवं थाने का संयुक्त टीम बनाया गया।

साइबर सेल के टीम के द्वारा चोरी  के आरोपी को दीगर राज्य ओडिशा, आंध्रप्रदेश एवं राज्य के अन्य जिलों में लगातार पता तलाश की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का आरोपी भीमखोज, महासमुंद में है।

सूचना पर तत्काल टीम के द्वारा भीमखोज में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ करने पर दिनांक 11.06.2024 को सचिन धु्रव पिता राजेष धु्रव अपने साथी नागराज उर्फ नागेष्वर उर्फ नागू नेताम पिता गब्बर नेताम और ग्राम कुहरी तुमगांव के राकेष पिता ईतवारू तीनो राकेश के होण्डा मो0सा0 क्र- सीजी 04 जेएफ 1575 में चोरी करना कबूल किया। गिरफ्तार आरोपी के पास से आभूषण एवं नकद कुल जुमला 1976840 लाख बरामद हुआ।

इस कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक श्री सतीश भार्गव, उप निरीक्षक अमिताभ खांडेकर, सहायक उप निरीक्षक दिनेश डहरिया, पीताम्बर काठार, प्र आर. नरेंद्र देहरी, अजय बघेल, लुमन सिंह भंडारी, राजेश मनहर आर. संतोष कोडोपी, चंदन यादव, अजय देवांगन, बिरजू शोरी, जितेंद्र मरकाम, बीजू यादव, महिला आर. चंद्रावती नेताम  थाने से बयानार थाना प्रभारी विनोद नेताम सहायक उप निरीक्षक हरीश कवाची, प्र आर . मंगेश मंडावी, आर.भक्तचांद पुजारी, वीरेंद्र नेताम का मुख्य भूमिका रहा।

नाम आरोपीः-  सचिन धु्रव पिता राजेष धु्रव उम्र 23 वर्ष जाति गोड साकिन भीमखोज, नगर थाना खल्लारी जिला महासमुन्द।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *