सट्टे में हारने के बाद युवक ने ज्वेलरी शॉप में की लूट की कोशिश, दुकान संचालक ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के सीपत चौक स्थित कृष्णा ज्वेलर्स में एक युवक ने बाइक पर सवार होकर दुकान में घुसकर सोने के आभूषण चुराने का प्रयास किया। दुकान के मालिक हर्ष सोनी की सतर्कता और बहादुरी के चलते चोर को भागने का मौका नहीं मिला और उसे पकड़ लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जुआ और सट्टे में हारकर कर्जे में डूबा युवक लूट की योजना बनाकर कोरबा जिले के पाली से सरकंडा आया। सीपत रोड स्थित ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश की, लेकिन असफल रहा। स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है।

आभूषण खरीदी के बहाने आया युवक
सरकंडा के सीपत रोड स्थित कृष्णा ज्वेलर्स के संचालक हर्ष सोनी अपनी मां अंजू सोनी के साथ गुरुवार की सुबह दुकान पर थे। इसी दौरान एक युवक खरीदी के बहाने उनकी दुकान पर आया। उसने सोने के आभूषण दिखाने के लिए कहा। दुकान संचालक ने जैसे ही आभूषण निकालकर काउंटर पर रखा, युवक ने उन्हें झपटकर भागने की कोशिश की। अचानक हुई इस घटना से दुकान संचालक हड़बड़ा गए और शोर मचाते हुए लुटेरे के पीछे भागे। आसपास के लोगों ने भी आभूषण लूटकर भाग रहे युवक का पीछा किया और थोड़ी दूर पर उसे पकड़ लिया। लोगों की भीड़ ने युवक की पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

कर्ज से उबरने के लिए लूट की योजना
प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि युवक का नाम अतुल दास निवासी पाली है। युवक जुआ और सट्टे में मोटी रकम हार चुका है और कर्ज में डूबा हुआ है। कर्ज से उबरने के लिए उसने लूट की योजना बनाई थी। वह अपनी बाइक पर शहर आया था, लेकिन लूट की घटना को अंजाम देने में असफल रहा और लोगों की पकड़ में आ गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और अन्य घटनाओं में शामिल होने की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल, दुकान संचालक ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

दुकान संचालक ने दिखाई हिम्मत, आसपास के लोगों ने किया सहयोग
दुकान में ग्राहक बनकर आया युवक अचानक ही जेवर लेकर भागने लगा। इसे देखकर दुकान संचालक हर्ष सोनी शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़े। आसपास के लोग भी लुटेरे युवक के पीछे भागे और उसे पकड़ लिया। लूट के जेवर युवक के पास से मिल गए। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment