अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही निरंतर जारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बलरामपुर। कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के निर्देशन में जिले में लागातार अवैध अतिक्रमण पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर के मार्गदर्शन एवं तहसीलदार के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय के समीप अवैध रूप से अतिक्रमण किए गए भूमि को राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त टीम के द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

गौरतलब है कि जिला चिकित्सालय के परिसर में 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर हेल्थ और मातृ एवं शिशु अस्पताल बनाने के लिए जगह चिन्हांकित किया गया है।

यहां पर बनने वाले यह अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इन अस्पतालों में अच्छी व्यवस्था के साथ मेडिकल केयर भी मिलेगा। इसके साथ में ही बलरामपुर नगर पालिका क्षेत्र में सड़क किनारे किए गये अतिक्रमण को भी हटाया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment