विधायक गजेंद्र यादव पहुंचे खेत, ट्रैक्टर चलाकर की मताई,खेत पहुंचकर शुरू कराए रोपाई..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्ग। सावन लगते ही जोरदार बारिश होने से खेती किसानी के काम में तेजी आई है ऐसे में  दुर्ग शहर  विधायक गजेंद्र यादव भी अपने खेत पहुँचे और बनिहार संग खेती में हाथ बंटाया। उन्होंने हर साल की तरह स्वयं ट्रेक्टर चलाकर रोपा लगाने के पूर्व अपने खेत की मताई की।

बनिहार से खाद की जानकारी लेकर खेत का भ्रमण किये और समय पर निंदाई करने कहा। विधायक बनने के बाद भी  गजेंद्र यादव छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं माटी से दूर नहीं हुए हैं। अभी भी अपने खेत में स्वयं खेती करते है। ट्रेक्टर चलाते है और धान की बुवाई भी करते हैं।

विधायक बनने के बाद भी गजेंद्र यादव खेती किसानी से जुड़े हुए है। वे स्वयं अपनी देख रेख में किसानी काम करवाते है। सप्ताहभर से हो रही लगातार बारिश के बाद खेती के काम  में तेजी आई है।

विधायक गजेंद्र यादव ने भी गांव में बनिहार बुलाकर आज से खेतों में रोपा लगाने ( रोपाई) का काम शुरू किये। वेआज सुबह अपने खेत पहुँचे और उन्होंने स्वयं ट्रेक्टर चलाकर करीब 2 एकड़ खेत को रोपा लगाने के लिए तैयार किया साधरणतः विधायक या बड़े पद में आने के बाद लोग अपनी जमीन को किराये पर दे देते है लेकिन वे आज भी स्वयं अपनी देखरेख में खेती करते है।

विधायक गजेंद्र यादव का कहना है की हम कितने भी सफल हो जाए  लेकिन अपनी संस्कृति, माटी व मूलकार्य को नहीं छोड़ना चाहिए। मै किसान परिवार से हूँ और खेती किसानी मेरा मूल कार्य है।


 

दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने आज अपने गृह ग्राम अहिवारा से लगे हुए माटरा में खेत घूमे और बनिहार के साथ काम भी किये। उनका खुद किसान परिवार से होना इस बात को और भी महत्वपूर्ण बनाता है कि वे किसानों की समस्याओं को समझते हैं और उनके साथ जुड़कर काम करना चाहते हैं। यह किसानों के लिए बहुत उत्साहजनक है

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment