रीयूनियन में 26 साल बाद मिले सहपाठी… फिर से बने बच्चे,खूब की मस्ती,विदेश से भी पहुंचे साथ पढ़ने छात्र…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

एमसीबी : कहते हैं गुजरा हुआ जमाना आता नहीं दुबारा…..ठीक उसी तरह स्कूल के दिन कभी लौटकर नहीं आते,,ताउम्र हमारे जेहन में सिर्फ यादें रह जाती हैं लेकिन एमसीबी जिले के सेंट्रल  स्कूल झगराखाण्ड में पढ़े युवा पीढ़ी ने अपने स्कूल के पुराने दिनों को दोबारा वापस लाने के लिए रीयूनियन का सहारा लिया  पुराने स्टूडेंट्स स्कूल में इकट्ठा हुए और अपने साथियों से मिलकर पुराने दिनों को ताजा किया…!!!

दोस्ती जितनी पुरानी हो वो उतनी एक दूसरे के प्रति विश्वास और भरोसा पैदा करती है और यदि ये दोस्ती स्कूल के समय की हो तो फिर बात ही क्या । पुराना दोस्त यदि अचानक मिल जाये तो उसे देखते ही पुरानी यादें ताजा हो जाती है लेकिन यदि 40 दोस्त सालों बाद एक दूसरे से मिले तो इसे आप क्या कहेंगे ।
जरा सोचिए वो नजारा क्या होगा लेकिन ऐसा नजारा हकीकत में देखने मिला । जिले के झगराखाण्ड केंद्रीय विद्यालय में 1997- 98 का बैच इकट्ठा हुआ। इस बैच के 18 छात्रों ने एक दूसरे से मिलकर यादें ताजा की ।

*26 साल बाद रीयूनियन पार्टी*

झगराखाण्ड में स्कूल के पुराने दोस्तों ने मिलकर एक ऐसा आयोजन किया जो चर्चा का विषय बना हुआ है । स्कूली दोस्तों ने 26 साल बाद रीयूनियन पार्टी रखी जिसमें कक्षा बारहवीं के स्टूडेंट्स ने अपने साथियों को इकट्ठा किया जिसमें पुराने छात्र आपस में मिले । स्कूल के शिक्षक प्राचार्य से लेकर स्कूल का स्टाफ भी इस शानदार और यादगार समारोह का हिस्सा बना ।

आपको बता दें कि इस बैच में पढ़ने वाले छात्र अपने अपने दैनिक जीवन में व्यस्त हैं… अलग-अलग प्रोफेशन के ये छात्र अपनी मेहनत से सफलता के पायदान पर हैं । कोई इंजीनियर है तो कोई आर्मी में अफसर है,, कोई विदेश में अच्छी पोस्ट पर नौकरी कर रहा है तो कोई शिक्षक बनकर बच्चों का भविष्य उज्जवल कर रहा है। यह सारी उपलब्धियां कहीं ना कहीं इसी स्कूल से इसी विद्यालय से इन्हीं गुरुजनों की सीख और शिक्षा से हासिल हुई है  25 साल बाद पुराने छात्र मिले तो इन्हें देखकर जरा भी ये नहीं लग रहा था कि ये उम्रदराज हो चुके हैं  कोई बच्चों के जैसा उछल रहा था तो कोई मस्ती के मूड में था एक दूसरे से मिलकर इन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया इस दौरान उन्होंने एक दूसरे के प्रति वही दोस्ताना व्यवहार किया जो बरसों पहले किया करते थे । ये सारा नजारा बेहद ही अद्भुत था ।
रीयूनियन कार्यक्रम में शामिल पीयूष द्विवेदी सॉफ्टवेयर इंजीनियर (फ्रांस),संतान कुमार इग्नू में वरिष्ठ प्रोफेसर (बिहार)
विपिन सिंह सॉफ्टवेयर इंजिनियर ब्रिटेन,धीरेंद्र सिंह फुटबॉल कोच डीपीएस नोएडा दिल्ली,उमाकांत चौरसिया टेक्सटाइल सुपरवाइजर महाराष्ट्र,नंदकुमार वर्मा मोना छत्तीसगढ़ पुलिस ,हिमांशु तिवारी सेल्स ऑफिसर रॉयल इनफील्ड मध्यप्रदेश, बृजेश सेन ओवरमैन एसईसीएल, राजीव शुक्ला वरिष्ठ शिक्षक मनेंद्रगढ़, डॉ योगेंद्र चौहान नाक कान गला विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर, बृजेश कुमार सीनियर वेटरनरी डॉक्टर मध्य प्रदेश अनूपपुर, रविंद्र सिंह एसईसीएल एम्पलाई हसदेव एरिया, विजय वर्मा सेंट्रल बैंक में, नवीन सिंह डेयरी संचालक अनूपपुर मध्यप्रदेश, मो0 शफीक सॉफ्टवेयर इंजीनियर मध्य प्रदेश,परितोष सिंह कुशल कारीगर लेदरी, भोजराज पासवान छत्तीसगढ़ पुलिस अंबिकापुर में सेवा दे रहें है ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment