ACC सीमेंट में करंट लगने से मजदूर की मौत..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भिलाई : जामुल अडानी एसीसी सीमेंट फैक्ट्री में  बड़ा हादसा सामने में आया है ,जहां आबिद खान जो कि इस कंपनी में काम कर रहा था मेंटेनेंस ऑफिस में  करंट लग कर जलने से उसकी मौत हो गई है  ।

आबिद 29 वर्ष का था और लगभग 10 साल से यहां कार्य कर रहा था  जो जामुल वार्ड नं 2 विश्वकर्मा चौक का निवासी है। उसके  पत्नी, बुजुर्ग पिता ,दो बच्चे , लड़की 3 वर्षीय और एक लड़का  है। अडानी एसीसी एक  प्रतिष्ठित समूह है ।  लगभग 3 माह  पूर्व भी यहीं एक  ड्युटी  पीरेड मे  एक कर्मचारी  की हत्या भी हुई थी । 

एक बड़े समूह की कम्पनी मे इस प्रकार की घटना का होना कहीं ना कहीं  श्रम कानून एवं  नियमो की अवहेलना को दर्शाता हैं। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार आबिद का शरीर इतना झुलस गया था कि शरीर से बदबू भी आ रही थी। 

कुछ माह पूर्व इसी  कम्पनी  मे बाल राजू नाम  के कर्मचारी की हत्या हुई थी  तब प्रबन्धन ने आवश्यक कदम क्यों नहीं उठाए और सीसीटीवी कैमरा  क्यों नही लगाए।

  फिलहाल कर्मचारी समूह और परिवार ने उचित मुआवजे की मांग की है । इस बड़ी घटना के बाद अब तक प्रबन्धन  की तरफ से कोई भी  घटना की जानकारी देने सामने अब तक नही आया है ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment