हिमाचल में बादल फटा,22 लोग लापता,खोजबीन जारी..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

हिमाचल प्रदेश में बुधवार रात हुई भारी वर्षा ने कहर बरपाना दिया है। शिमला, कुल्लू और मंडी जिलों के ऊपरी हिस्सों में बादल फटने से तबाही हुई है। शिमला जिला के रामपुर उमण्डल के झाकड़ी इलाके में समेज खड्ड में हाइड्रो प्रोजेक्ट के नजदीक आधी रात को बादल फटने से आई बाढ़ ने कोहराम मचाया और 22 लोग लापता हो गए।

इसी तरह मंडी जिला की चोहर घाटी के टिक्कन थलटू कोड में भारी बारिश के बाद आये सैलाब ने कई घरों  को नुकसान पहुंचाया और बचने के लिए जंगल की ओर भागे थे और करीब तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं।

मंडी के जिलाधीश अपूर्व देवगन भी घटना स्थल में राहत एवम बचाव कार्यों के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि भारी वर्षा के कारण सड़क मार्ग भी अवरूद्ध हो गए हैं। शिमला के रामपुर में बादल फटने से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। बीती रात समेज खड्ड में आये सैलाब ने आसपास के गांवों में तबाही का मंजर ला दिया। वीरवार तड़के बादल फटने की सूचना मिलने के बाद उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी भी रवाना हो गए है। एस डी आर एफ की टीम भी मौके पर पहुंच रही है।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र से 19 लोगों के लापता होने की जानकारी है। एसडीएम रामपुर  निशांत तोमर घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं। सड़क कई जगह बंद होने के कारण उन्हें  दो किलोमीटर पैदल ही उपकरणों के साथ रास्ता तय करना पड़ा

अनुपम कश्यप ने कहा कि राहत कार्य तुरंत आरंभ कर दिया है। आईटीबीपी, स्पेशल होम गार्ड की टुकड़ी भी रेस्क्यू दल में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू कार्यों में सारी टीमें एक जुट होकर कार्य कर रही है। एंबुलेंस सहित सभी आधारभूत सुविधाएं रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल की गई है। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर दिया गया है जिसमें पुलिस, होम गार्ड, अग्निशमन दल, सुन्नी डैम प्रबंधन सहित अन्य विभागों  को शामिल किया गया। श्रीखण्ड की पहाड़ियों में बादल फटने से आया सैलाब, कुल्लू जिला में भी हुआ नुकसान

कुल्लू में बहे कई घर
कुल्लू जिला में आधी रात से हो रही जोरदार भारी बारिश से नदी नालों के जलस्तर में हुई भारी बढ़ोतरी हुई है। मलाणा में पॉवर प्रोजेक्ट 1 का डैम फटा। डैम फटने से सड़के पुल  जमीनों को हुआ भारी नुकसान। पार्वती नदी में भारी बाढ़ से भुंतर के आसपास लोगों को अलर्ट जारी किया गया। कुल्लू जिला के बागीपुल में बाढ़ से हुई भारी त्रासदी हुई है। कई घर बह गए हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment