गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ने जिला चिकित्सालय के लिए कलेक्टर को दिया ज्ञापन.

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

चिरमिरी । गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के एमसीबी के जिला अध्यक्ष केवल सिंह मरकाम व मनेंद्रगढ़ विधानसभा से प्रत्याशी रहे शेख इस्माइल ने एमसीबी कलेक्टर को ज्ञापन देकर कहा है कि पूर्व की सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 09/09/2022 को जिला एमसीबी के शुभारंभ के मौके पर ही चिरमिरी में जिला चिकित्सालय हेतु घोषणा कर दी गई थी ।

सरकार के परिवर्तन होने के बाद भी समय – समय पर वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री व क्षेत्र के विधायक द्वारा चिरमिरी में जिला चिकित्सालय को प्रारंभ करने हेतु बात कही जाती रही है । लेकिन अफसोस की बात यह है कि जिले को अस्तित्व में आए लगभग दो वर्ष होने को है फिर भी आज दिनांक तक जिला चिकित्सालय के संबध में कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं कि आखिर जिला चिकित्सालय कब और कहां अस्तित्व में आने वाला है ।

आज भी क्षेत्र की जनता सिर्फ कयास ही लगा रही है कि कभी बड़ी बाजार में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को ही फिलहाल जिला चिकित्सालय बनाया जाएगा या फिर नगर पालिक निगम क्षेत्र में अन्य खाली पड़े कई बड़े भवन में से किसी एक भवन में स्थापित किया जाएगा ।

लेकिन मुख्यता बिंदु  यह है कि एमसीबी जिले के लाखो लोगो को बैकुंठपुर जिला चिकित्सालय पर निर्भर रहना पड़ रहा है और अब वहां भी मरीजों की संख्या बढ़ने से सुविधाओं का आभाव आए दिन बना रहता है।

दूसरा सबसे गंभीर विषय यह भी है कि चिरमिरी में आज भी अच्छे डॉक्टर और चिकित्सा सुविधा का आभाव है आए दिन छोटी सी भी बीमारी में लोगो को इलाज कराने हेतु बिलासपुर या रायपुर भागना पड़ता है । हद तो यह है कि कभी कभी प्रारंभिक सुविधा भी उपलब्ध नहीं होने से लोगो की जान तक चली जा रही है ।

ऐसी स्थिति में आज शहर में जिला चिकित्सालय का होना अत्यंत आवश्यक हो जाता है । जिसे गंभीरता से लेते हुए पार्टी के सदस्यों ने जिला चिकित्सालय को जल्द प्रारंभ करने हेतु बात कही है । साथ ही साथ क्षेत्र के विधायक से उजड़ते चिरमिरी को संवारने के लिए जिला स्तरीय लगभग 10 कार्यालय स्थापित करने हेतु ज्ञापन दिया है ।

उक्त विषयों पर यदि शीघ्र कार्य नही किया गया तो क्षेत्र के विकास स्थायित्व के लिए पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन के लिए भी तैयार है । ज्ञापन देने हेतु गोंगपा के जिला अध्यक्ष केवल सिंह मरकाम के साथ प्रदेश प्रचार मंत्री शशि राज सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शेख इस्माइल, ब्लॉक सचिव विजय विश्वकर्मा, ब्लॉक महामंत्री शहर नंद कुमार आयाम, केल्हारी ब्लॉक के रूपेश सिंह मौजूद रहे ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment