
बिलासपुर : वार्ड क्रमांक 46 के अन्नपूर्णा कॉलोनी मे शासकीय शिक्षक प्रवीण कुमार तरुण और किशोर कुमार तरुण द्वारा अवैध प्लाटिंग कर कॉलोनी बनाया जा रहा था।
पटवारी से तलब कर हल्का तोरवा के खसरा नम्बर 954/1 की जमीन पर मोहल्ले के नागरिको के शिकायत के बाद आज नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियो द्वारा अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई।

कार्यवाही के दौरान सुरेश मिश्रा नगर निगम अधिकारी के द्वारा अवगत कराते हुए बताया गया कि इस भूमि का शिकायत मिला था, प्रवीण कुमार तरुण और किशोर कुमार तरुण द्वारा 65 डिसमील जमीन पर अवैध प्लाटिंग किया जा रहा है।

इसके लिए पटवारी व तहसीलदार को लिखकर प्रतिवेदन मांगा गया जिसमे पाया गया की टुकडो मे रजिस्ट्री की गई है इंजीनियर के द्वारा सर्वे भी करवाया गया उसके बाद नोटिस दिया गया। नोटिस का उचित जवाब नही आया जिस के कारण आज कारवाई की गई है।
शिक्षा विभाग ऐसे शासकीय शिक्षको कब कारवाई करेगी या जानबूझकर इन दोनो शिक्षको को नजर अंदाज कर दिया जाएगा।इन शिक्षको के बारे मे विस्तृत जानकारी ली गई उन्होने बताया जिस ब्लाक मे आते है वहा से हमारे पास कोई भी इनके खिलाफ शिकायत पत्र नही आया है ब्लाक से जब शिकायत पत्र मिलेगा इन शिक्षको के खिलाफ कार्रवाई की जाऐगी।

Author: Deepak Mittal









