
बालोद : जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.संजय कन्नौजे ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में उद्यानिकी विभाग के कार्यों की उद्यानिकी विभाग के अंतर्गत विभिन्न कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
इसके अंतर्गत उन्होंने राज्य पोषित योजना एवं राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत विभिन्न घटकों में वर्ष 2023- 24 में किए गए कार्यों की पूर्ति की समीक्षा एवं वर्ष 2024-25 में किए गए कार्यों की प्रगति की जानकारी ली योजनाओं में प्राप्त लक्ष्यों की प्रगति में कमी को शत प्रतिशत पूर्ति करने निर्देश दिए।
साथ ही उन्होंने विभागीय नर्सरियों में आय-व्यय की भी विभागीय पौधा उत्पादन वितरण एवं मनरेगा योजना अन्तर्गत पौधा उत्पादन एवं वितरण के कार्यों के संबंध में जानकारी ली।
बैठक में उप संचालक पंचायत आकाश सोनी,सहायक संचालक उद्यान आकांक्षा सिन्हा व अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित हुये थे।
Author: Deepak Mittal









