रायगढ़ एसपी और सीएसपी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पुसौर पुलिस को चौकन्ने रखने के दिए निर्देश..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ :  आज  पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक  आकाश शुक्ला, थाना प्रभारी पुसौर रोहित बंजारे व उनके स्टाफ के साथ थाना पुसौर क्षेत्र अंतर्गत बाढ़ प्रभावित गांवों का भ्रमण किया गया ।

पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी पुसौर रोहित बंजारे को क्षेत्र के पंच, सरपंच से नियमित संपर्क में रहने व अतिवर्षा होने पर बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों को प्रशासन द्वारा चिन्हित किये गये राहत शिवरों में लेकर जाने के निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने  ग्राम सुरजगढ़, चंघोरी, सिंगपुरी, खपरापाली तथा उड़ीसा बॉर्डर पर स्थित अंतिम गांव ककईमहान में चौपाल लगाकर रहवासियों से चर्चा किया गया, उन्हें बाढ़ आने पर बरतने वाली सावधानियों की जानकारी दिए और अभी नदी की ओर  नहीं जाने की समझाइश दिए।  पुलिस को पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के लिए प्रशासन व पुलिस बल मुस्तैद है ।

जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, यह कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित है इस कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07762-223750 है । इसके अतिरिक्त थाना प्रभारी पुसौर के मोबाइल नंबर  9479193225 पर संपर्क कर सकते हैं ।

चौपाल में चर्चा दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों के ग्राम भ्रमण आदि की जानकारी ली गई तथा उन्हें किसी प्रकार की शिकायत अथवा समस्या होने पर निजी रूप से संपर्क करने बताए ।

इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक  आकाश शुक्ला, थाना प्रभारी पुसौर रोहित बंजारे, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल व थाना पुसौर के स्टाफ मौजूद थे ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *