शिक्षकों के समस्याओ, मांगो को लेकर कलेक्टर, जिला शिक्षाधिकारी को दिया गया ज्ञापन…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंगेली-छ. ग. शालेय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दीपक वेंताल के नेतृत्व मे स्थानांतरण से वरिष्ठता प्रभावित शिक्षकों की मांगो को लेकर आज मुख्यमंत्री छ. ग. शासन के नाम संयुक्त कलेक्टर मुंगेली गिरीश रामटेके को ज्ञापन सौपा गया तथा शिक्षकों की समस्याओ को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली को सहायक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची 01/04/24 की स्थिति मे शीघ्र जारी करने, प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के रिक्त पदों को शीघ्र पूर्ण करने, एकल शिक्षिकीय स्कूलों मे शिक्षकों की व्यवस्था शीघ्र करने तथा जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित करने के मांगो को लेकर ज्ञापन दिया गया.


स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन पूर्व/पश्चात स्थानांतरित व्याख्याता शिक्षक व सहायक शिक्षकों की वरिष्ठता निर्धारण सामान्य प्रशासन विभाग के नियम 1961 के नियम 12 एवं संशोधित नियम 1998 के नियम 12(2)(ख) में प्रतिस्थापित शर्तो के अनुसार प्रथम नियुक्ति तिथि/वर्ष से किया जाने का आग्रह किया तथा  म.प्र. में कार्यरत शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति तिथि के आधार पर वरिष्ठता दी जा रही है उसी तरह छत्तीसगढ़ में भी समस्त शिक्षकों को नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता प्रदान की जाने का मांग किया.

तथा  उक्त नियम के पालन न होने से स्कूल शिक्षा विभाग में एक नई विसंगति आ गई है जो कि पूर्णतः वित्तीय भार मुक्त है  जिसे शासन चाहे तो आसानी दूर कर सकता है क्योंकि पूरे भारत वर्ष में महिला सशक्तिकरण की बयार है, लेकिन महिला शिक्षिकाएं जो विवाह पूर्व शासकीय सेवा मे आए तथा विवाह उपरांत अपने दांपत्य जीवन के सफल निर्वहन के लिए मजबूरीवश इन्हे स्थानांतरण कराना पड़ा.

जिसके कारण अधिकांश महिला शिक्षिकाओं का वरिष्ठता प्रभावित हो गया है जिस पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए मध्य प्रदेश शासन की तरह छत्तीसगढ़ में भी सामान्य प्रशासन विभाग के नियमानुसार वरिष्ठता प्रदान कर पूर्णतः वित्तीय भार मुक्त मांग को पूरा करने के साथ-साथ यह भी निवेदन माननीय उपमुख्यमंत्री से किया गया कि जिस प्रकार से मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग में ऐसे व्याख्याता शिक्षक एवं सहायक शिक्षक जो पदोन्निति से वंचित है.

उन्हे प्रथम नियुक्ति तिथि से क्रमशः प्रथम व द्वितीय क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान किया जा रहा है, उसी प्रकार छत्तीसगढ़ में भी समस्त पदोन्नति से वंचित शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान किया जाये।

ज्ञापन सौंपने के लिए दीपक वेंताल जिलाध्यक्ष, नेमीचंद भास्कर जिला सचिव ,दुर्गेश देवांगन ब्लॉक अध्यक्ष, अमिताभ शर्मा प्रवक्ता स्थानांतरण वरिष्ठता प्रभावित संघ, नरेंद्र तिवारी, महादेव साहू, रविकांत पुरी गोस्वामी, जितेंद्र शर्मा, खिरेंद्र साहू, महेश शर्मा उपस्थित रहे ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *