रेलवे टिकट दलालों के विरूद्ध आरपीएफ ने चलाया अभियान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर। रेल यात्रा के टिकटों के अवैध व्यापार करने वाले टिकट दलालों पर शिकंजा कसने के लिए, महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के नेतृत्व में, बिलासपुर मंडल क्षेत्र के सभी आरपीएफ पोस्टों द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया।

इस क्रम में, 29 जुलाई 2024 को, बिलासपुर मंडल के विभिन्न आरपीएफ पोस्टों ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेल यात्रा टिकटों का व्यापार करने वालों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत कार्रवाई की।

ज्ञात हो कि, रेसुब बिलासपुर मंडल द्वारा वर्ष 2024 में अब तक कुल 69 मामलों में 71 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। यह अभियान लगातार जारी है और इसका उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित और उचित यात्रा सेवा प्रदान करना है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment