
बिलासपुर : ट्रेन में अवैध फेरी करने वालों की लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर, रेल सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 28 जुलाई, 2024 से 03 अगस्त, 2024 तक विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत, केवल दो दिनों में ही 117 अवैध वेंडरों को गिरफ्तार कर रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस वर्ष 2024 में अब तक 7,501 अवैध वेंडरों को पकड़ा जा चुका है और उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर कुल 40,73,920 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
रेल सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अवैध वेंडरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाते हुए यह कार्यवाही की है।
रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान तीनों मंडलों में चलाया जा रहा है और अवैध वेंडरों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।
अधिकारियों ने यह भी कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8179937
Total views : 8211205