
घरघोड़ा : विकासखंड घरघोड़ा के प्राथमिक शाला टिभाऊडीह मे बच्चों के शैक्षणिक सुधार को लेकर विद्यालय में कई तरह की गतिविधियां चलायी जा रही है. आज शिक्षा सप्ताह अंतिम दिवस बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया।
जिसमे न्योता भोज सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा एक पेड़ माँ के नाम से वृक्षारोपण कार्यक्रम कर ग्राम के सरपंच एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस एम कौँध, शाला विकास समिति के अध्यक्ष रामकुमार राठिया एवं ग्रामवासी के गरिमामयी उपस्थिति मे हुआ सम्पन्न

इस बीच प्राथमिक शाला टिभाऊडीह स्थान में शिक्षा सप्ताह का समापन किया गया. शिक्षा सप्ताह के अंतिम दिन सामाजिक सहभागिता पर विस्तार से चर्चा की गयी.
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित कई शिक्षक व विद्यालय पोषक क्षेत्र के कई अभिभावक एवं शिक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे.
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8232053
Total views : 8278506